Breaking

Smart TV का Mic बन सकता है प्राइवेसी का खतरा, ऐसे बचें…

साइबर जागृति अभियान: बाजार चौक से गांवों तक पहुंचा धमतरी पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश…

बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

Diwali 2025: कब बनी थी पहली बार रंगोली, जानें क्या है वेदों से इसका कनेक्शन…

Share

दिवाली का त्योहार आने वाला है. इस दिन सभी के घरों में रंगोली भी बनाई जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रंगोली का इतिहास कितना पुराना है? रंगोली की परंपरा पूरे भारत में सुंदरता और उत्सव का प्रतीक है. हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि इसका इतिहास कितना ज्यादा पुराना हो सकता है. आपको बता दें कि इसकी जड़े हजारों साल पुरानी हैं जो वैदिक काल तक फैली हुई हैं. प्राचीन घरों के आंगन से लेकर मंदिरों के प्रवेश द्वारों तक रंगोली हमेशा से ही पवित्रता, समृद्धि और दैवीय उपस्थिति का प्रतीक रही है. आइए जानते हैं कि यह रंगीन कला वैदिक यज्ञों से लेकर आज के समय तक कैसे विकसित हुई.

रंगोली का वैदिक संबंध 

रंगोली का सबसे पहले उल्लेख हिंदू धर्म ग्रंथो और वैदिक अनुष्ठानों में मिलता है. यह सिर्फ सौंदर्य के लिए नहीं बनाई जाती थी बल्कि इसका एक पवित्र उद्देश्य भी था. रंगावली या रंगभूमि शब्द प्राचीन ग्रंथो में आता है. यह यज्ञ से पहले भूमि की सजावट के बारे में बताता है ताकि भूमि को शुद्ध किया जा सके. इसके बाद दैवीय ऊर्जाओं को आमंत्रित किया जाता है.

वैदिक काल में लोगों का मानना था कि चावल के आटे, हल्दी और कुमकुम से आकृतियां बनाने से आसपास का वातावरण काफी ज्यादा शुद्ध होता है और साथ ही सकारात्मक ऊर्जा भी पैदा होती है. यह आकृतियां कुछ भी नहीं होती थी बल्कि इन्हें गहरी एकाग्रता और आस्था के साथ बनाया जाता था.

 

 

सकारात्मक और समृद्धि का प्रतीक 

हिंदू परंपरा में रंगोली को समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह धन और समृद्धि की देवी,  देवी लक्ष्मी को घर में आकर्षित करती है. दरअसल रंगोली को प्रवेश द्वार पर काफी सुंदरता के साथ बनाया जाता है ताकि घर में सुख, स्वास्थ्य और सफलता का प्रवेश हो और नकारात्मक ऊर्जाएं दूर रहें.

रंगोली और स्थान की शुद्धि 

प्राचीन अनुष्ठानों में किसी भी यज्ञ की शुरुआत से पहले अलग-अलग प्रतीकात्मक क्रियाओं के जरिए स्थान को शुद्ध किया जाता था. इनमें से एक यज्ञ वेदी के चारों ओर रंगोली बनाना था. चावल के आटे से बने गोलाकार या फिर चकोर डिजाइन पूर्णता के प्रतीक होते थे. ऐसा माना जाता था कि यह डिजाइन उस जगह को पवित्र बनते हैं, नश्वर और दिव्य लोकों के बीच एक सेतु का भी निर्माण करते हैं.

नारद शिल्प शास्त्र जैसे ग्रंथों में इसका विस्तृत उल्लेख मिलता है.  इस ग्रंथ में रंगावली के बारे में जिक्र किया गया है. यह विवाह और शुभ समारोह के दौरान बनाई जाने वाली भूमि की सजावट है. रंगोली के बारे में सबसे पुरानी कथाओं में एक ऋषि अगस्त्य और उनकी पत्नी लोपामुद्रा की कहानी भी है. ऐसा कहा जाता है कि लोपामुद्रा ने वैदिक यज्ञों के लिए अनुष्ठान स्थल को सजाने और पवित्र करने के लिए रंगोली को बनाना शुरू किया था. इसी के साथ एक और लोक कथा है कि जब भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, तो लोगों ने अपने घरों और गलियों को रंगोली और दीपों से सजाकर उत्सव मनाया था.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में