धमतरी/ 16 अक्टूबर धमतरी वनमंडल के जंगलों में बाघ के पगमार्क मिलने के बाद वन विभाग ने सुरक्षा और संरक्षण व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है।
🔸 नगरी तहसील के ग्राम दुगली, केकती सेंटर में आयोजित बाघ संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन चौकीदार से लेकर वनमंडलाधिकारी स्तर तक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
👨🏫 प्रशिक्षण में जैव विविधता बोर्ड रायपुर के सदस्य डॉ. राजेन्द्र मिश्रा ने बाघ निगरानी, सुरक्षा और रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया।
-
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की SOP के तहत कार्य योजना।
-
PEP (प्रेशर इम्प्रैशन पैड) निर्माण, ट्रैकिंग, एंटी-स्नेयर वॉक।
-
संयुक्त गश्त दलों द्वारा निगरानी।
-
ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने की रणनीतियाँ।
🌿 डी.एफ.ओ. धमतरी ने जानकारी दी कि वन विभाग पगमार्क की नियमित निगरानी कर रहा है और ग्रामीणों को सुरक्षा उपायों से अवगत कराया जा रहा है।
🎯 उद्देश्य:
बाघों का संरक्षण सुनिश्चित करना और मानव-बाघ संघर्ष को न्यूनतम करना।
