धमतरी/ 16 अक्टूबर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी एवं एडीएम पीयूष तिवारी ने की।
इसमें बस, ट्रक, स्कूल बस, ऑटो और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए।
🚫 बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश:
✅ नशे की हालत में वाहन न चलाना – यूनियन स्तर पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
✅ सभी वाहनों का फिटनेस, बीमा, परमिट व पंजीयन अद्यतित हो।
✅ स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर, अटेंडर, फायर एक्सटिंगुइशर और फर्स्ट एड किट अनिवार्य।
✅ स्कूल जोन में गति सीमा का सख्ती से पालन हो।
ओवरलोडिंग और अनावश्यक ओवरटेक पर सख्त प्रतिबंध, खासकर बस और ट्रकों में।
सभी यूनियनों को अपने चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण करवाने के निर्देश दिए गए।

आपात स्थिति में सूचना तुरंत दें –
🔹 112 (पुलिस)
🔹 108 (एम्बुलेंस)
घायलों की मदद करने की अपील भी की गई।
अन्य निर्देश:
-
वाहन निर्धारित स्टैंड पर ही खड़े हों।
-
मालवाहकों में सवारी न बैठाई जाए।
-
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
-
प्रेशर हार्न व लोहे के डबल रिंग (ट्रैक्टर में) का प्रयोग सख्ती से वर्जित।
बैठक में जिला परिवहन अधिकारी मुजाहिद खान, यातायात प्रभारी खेमराज साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने कहा — सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं में कमी और जनसुरक्षा की कुंजी है।
