धमतरी/ 16 अक्टूबर नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत भैसामुड़ा के आश्रित ग्राम खुदुरपानी में नव स्थापित “लईका घर” केंद्र का शुभारंभ आज जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा एवं कलेक्टर अभिनाश मिश्रा द्वारा किया गया। अतिथियों ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया एवं गतिविधियों का निरीक्षण किया।
🔹 पालकों से संवाद, व्यवस्थाओं का अवलोकन
शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने केंद्र में बच्चों की देखभाल, पोषण और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पालकों से संवाद भी किया।
🔹 ग्रामीण बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और पोषक वातावरण
जिपं अध्यक्ष सार्वा ने कहा कि यह केंद्र 7 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए समग्र विकास का माध्यम बनेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को सुरक्षित, पोषित और सीखने योग्य वातावरण देने की दिशा में यह एक अहम कदम है।

🔹 शासन की मंशा के अनुरूप उत्कृष्ट पहल
कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि “लईका घर” शासन की मंशा के अनुरूप बाल देखभाल व पोषण सुधार की दिशा में एक उत्कृष्ट नवाचार है। इससे कामकाजी माताओं को भी सहूलियत मिलेगी और बच्चों में सीखने की आदत प्रारंभ से विकसित होगी।
📌 नगरी विकासखंड में अब तक 53 लईका घर संचालित
मोबाइल क्रैशिज संस्था के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि नगरी विकासखंड में अब तक 53 “लईका घर” केंद्र शुरू किए जा चुके हैं। खुदुरपानी केंद्र में 13 बच्चों का नामांकन हुआ है।
🕘 केंद्र का समय – सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक
🍽️ भोजन व्यवस्था –
-
सुबह: सत्तू-मड़िया हलवा
-
दोपहर: चावल-दाल, खिचड़ी, सब्जी, अंडा
-
शाम: सूजी का हलवा
कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
🤝 संचालन सहयोग
यह केंद्र मोबाइल क्रैशिज संस्था द्वारा, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
👥 उपस्थित गणमान्य व्यक्ति –
एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम, तहसीलदार शिवेंद्र सिन्हा, वनमंडल अधिकारी, जनपद पंचायत नगरी के एसीईओ, सरपंच मुकेश्वरी ध्रुव, उपसरपंच लखन मंडावी, मोबाइल क्रैशिज संस्था के मुकेश वर्मा, सरोज पटेल, मंजूलता साहू, देखभाल कार्यकर्ता चमेली यादव एवं रिंकी साहू, सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
