Breaking

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Share

धमतरी/ छत्तीसगढ़ शासन और पुलिस मुख्यालय की कल्याणकारी नीतियों के तहत भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सैलरी पैकेज एमओयू का लाभ धमतरी जिले के तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को मिला। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार एवं एसबीआई अधिकारियों ने आयोजित कार्यक्रम में नामिनी परिजनों को कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये की बीमा दावा राशि के चेक प्रदान किए।

कार्यक्रम में दिवंगत आरक्षक रामेश्वर नेताम की नामिनी डामिन बाई को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा गया। रामेश्वर नेताम जिला दुर्ग में पदस्थ थे, जबकि उनका परिवार वर्तमान में धमतरी जिले के ग्राम केरेगांव में निवास करता है।

वहीं, दिवंगत आरक्षक कांतू ठाकुर की नामिनी राम बाई ठाकुर तथा दिवंगत आरक्षक धनेश देवांगन की नामिनी श्रीमती नेहा देवांगन को 10-10 लाख रुपये की बीमा सहायता प्रदान की गई। इस प्रकार तीनों परिवारों को कुल 1.20 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों के सुख-दुख में भी सहभागी रहता है। पुलिस मुख्यालय द्वारा किए गए ऐसे कल्याणकारी प्रयास यह सुनिश्चित करते हैं कि किसी पुलिसकर्मी के आकस्मिक निधन की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि पुलिस परिवारों के प्रति विभाग और संस्थानों की संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

एसपी ने परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और भरोसा दिलाया कि धमतरी पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने एसबीआई प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक की ऐसी योजनाएं पुलिस कर्मियों और उनके आश्रितों को सुरक्षा एवं विश्वास प्रदान करती हैं।

एसबीआई शाखा प्रबंधक चेतन सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस कर्मियों के लिए बैंक के सैलरी पैकेज में कई महत्वपूर्ण सुविधाएं शामिल हैं, जिनमें बीमा सुरक्षा प्रमुख है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बैंक पुलिस परिवारों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, डीएसपी मीना साहू, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव, एरिया मैनेजर राम देवांगन, पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस मुख्यालय की कल्याणकारी नीतियों, पुलिस विभाग की संवेदनशील कार्य संस्कृति तथा पुलिस परिवारों के प्रति विभागीय प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में