Breaking

Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा…

Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग की पहल…

गणेश झांकी और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात और डीजे को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर…

स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी में सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध, यूथ हॉस्टल ने डीएफओ, कलेक्टर और महापौर को सौंपा ज्ञापन…

Share

धमतरी। शहर में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान हो रही हरे-भरे और दशकों पुराने वृक्षों की कटाई का विरोध तेज हो गया है। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (धमतरी इकाई) ने इस मुद्दे को लेकर डीएफओ, कलेक्टर और महापौर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल वृक्षों की कटाई पर रोक लगाने तथा वैकल्पिक उपाय तलाशने की मांग की है।

संस्था के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि रत्नाबांधा रोड, सिहावा रोड और कोलियारी रोड पर सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बड़ी संख्या में वृक्षों की कटाई की जा रही है। इससे पर्यावरण प्रेमियों सहित शहरवासियों में गहरी चिंता और नाराजगी है।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में क्षेत्र भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। ऐसे समय में जब लोगों को छांव और ठंडक की सबसे अधिक आवश्यकता है, विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से ठीक पहले पेड़ों की कटाई किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील कदम है।

संस्था ने कहा कि ये वृक्ष केवल लकड़ी नहीं बल्कि शहर के “पर्यावरणीय फेफड़े” हैं, जो तापमान नियंत्रित रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने और जलस्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके नष्ट होने से शहर में गर्मी बढ़ने और भूजल स्तर में गिरावट की आशंका है।

 

 

यूथ हॉस्टल ने विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बिना किसी ठोस ‘ट्री ट्रांसप्लांटेशन’ योजना के सीधे वृक्षों को काटना न्यायसंगत नहीं है। संस्था ने प्रशासन से आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर आवश्यक वृक्षों को दूसरी जगह जीवित स्थानांतरित करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में हुकुमचंद जैन, योगेश गुप्ता, मनीष चंद्राकर और सुबोध महावर प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण एजेंसियों को ऐसे डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए जाएं, जिनसे कम से कम पेड़ों को नुकसान पहुंचे।

साथ ही काटे गए प्रत्येक वृक्ष के बदले नियमानुसार 10 नए पौधे लगाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा इसकी समयबद्ध कार्ययोजना सार्वजनिक करने की भी मांग की गई है।

संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि इस संवेदनशील विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिकों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया जाएगा।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में