Breaking

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने की आत्महत्या, दो दोस्तों की मौत से मचा हड़कंप…

France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?

दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

धान खरीदी का खुशियों भरा मौसम…

Share

उपार्जन केंद्रों में उत्सव जैसा माहौल • किसानों के चेहरों पर दिखा विश्वास

धमतरी/ 27 नवंबर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धमतरी जिले के उपार्जन केंद्र इन दिनों किसी उत्सव स्थल से कम नहीं दिख रहे। सुबह होते ही धान से भरी गाड़ियाँ जब केंद्रों की ओर बढ़ती हैं, तो हवा में मिट्टी की सौंधी महक और किसानों के चेहरों पर विश्वास की चमक एक अलग माहौल बना देती है।
15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी ने पूरे जिले में रौनक भर दी है। सुव्यवस्थित प्रबंधन, ऑनलाइन टोकन, और समर्थन मूल्य पर तेज खरीदी से किसानों का मन हल्का और आत्मविश्वास दोगुना हो गया है।

कृषक उन्नति योजना ने बढ़ाई किसानों की खुशी

इस बार कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रु/क्विंटल के मूल्य ने किसानों की मेहनत को भरपूर सम्मान दिया है। खेतों का सालभर का पसीना जब उचित दाम पाता है, तो किसान का मन फसल की तरह ही भर जाता है

अछोटा के लेखराम—मेहनत का भरपूर फल

ग्राम अछोटा के किसान लेखराम देवांगन आज 80.40 क्विंटल धान लेकर केंद्र पहुँचे। तौल होते ही चेहरे पर झलक रहा संतोष बताता था कि मेहनत रंग लाई है।
वे कहते हैं—“किसानी आसान नहीं, पर व्यवस्था साथ दे तो राहें सरल हो जाती हैं।”
पिछले वर्ष मिली राशि और जामापूंजी से उन्होंने नया ट्रैक्टर खरीदा। खेती में तेजी आई, सिंचाई बोरवेल से सुचारू है और सहकारी समिति से खाद-बीज समय पर मिलने से वे खेती पर पूरा ध्यान दे पा रहे हैं।
लेखराम सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों के प्रति भी आभार जताते हैं। उनका कहना है कि इस बार खरीदी प्रक्रिया इतनी व्यवस्थित है कि किसान बिना किसी दिक्कत अपने धान की बिक्री कर पा रहे हैं।

केंद्रों में नई तकनीक और किसान–हितैषी व्यवस्था

इस वर्ष उपार्जन केंद्रों में कई नई सुविधाएँ नजर आ रही हैं—
• सटीक तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीनें
• पर्याप्त बारदाना
पेयजल और छांव की व्यवस्था
बायोमैट्रिक सत्यापन
• ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप से बिना लाइन में लगे टोकन

जिले के सभी केंद्रों में मोटा, पतला और सरना किस्म के धान की खरीदी सुचारू रूप से जारी है। हर केंद्र में दर सूची प्रदर्शित है जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

उम्मीदों और मेहनत की प्यारी-सी कहानी

उपार्जन केंद्रों में धान के दानों से भरे बोरे, व्यवस्थाओं को सराहते किसान, और प्रशासन की मुस्तैदी—इन सबके बीच इस बार की खरीदी सिर्फ आर्थिक लेन-देन नहीं, बल्कि किसानों की उम्मीदों और खुशियों से सजी एक सुहानी कहानी बन गई है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में