Breaking

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

Share

धमतरी/ छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पर्यटन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रुद्रेश्वर कॉरिडोर की विस्तृत कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। अध्यक्ष ने परियोजना की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर प्रथम चरण के कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए नीलू शर्मा ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से धमतरी का छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण स्थान है। जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से जिले में पर्यटन विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन रुद्रेश्वर मंदिर परिसर में विकसित किया जा रहा रुद्रेश्वर कॉरिडोर धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पर्यटन विकास के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि रुद्रेश्वर कॉरिडोर के निर्माण से धमतरी को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने परियोजना की कार्ययोजना की सराहना करते हुए इसे धमतरी के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर बनने से जिले की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान और अधिक सशक्त होगी।

 

 

बैठक में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने रुद्रेश्वर कॉरिडोर के प्रथम चरण में प्रस्तावित विकास कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी परियोजना में प्रमुखता से प्रदर्शित की जाए। साथ ही घाट परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां स्थापित करने तथा उद्यान और दीवारों पर भगवान शिव से जुड़े प्रतीकों, आभूषणों, पुष्पों एवं पौधों की जानकारी प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में जिला प्रशासन द्वारा धमतरी पर्यटन एवं रुद्रेश्वर कॉरिडोर पर आधारित विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई। नीलू शर्मा ने कहा कि रुद्रेश्वर मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए मेला स्थल, मुक्तिधाम और अस्थि विसर्जन स्थल को यथावत एवं सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि धमतरी राम वनगमन पथ से जुड़े क्षेत्र में आता है, इसलिए परियोजना में इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत का भी समुचित उल्लेख किया जाए।

बैठक में पूर्व विधायक रंजना साहू, प्रकाश बैस, महेंद्र पंडित, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के संचालक विवेक आचार्य, डीएफओ कृष्ण यादव, अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पर्यटन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में