Breaking

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

धमतरी में सनसनी: युवक की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया, मां और भाई गिरफ्तार…

Share

धमतरी/ पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों की निष्पक्ष एवं गहन विवेचना के लिए दिए गए स्पष्ट निर्देशों के परिपालन में चौकी बिरेझर पुलिस ने हत्या के एक संवेदनशील मामले का मात्र 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर आरोपी माँ एवं पुत्र को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रकरण चौकी बिरेझर, थाना कुरूद क्षेत्र के ग्राम गोजी में दिनांक 29-06-2026 को युवक नरसिंग साहू (23 वर्ष) की संदिग्ध मृत्यु से संबंधित है। प्रारंभिक रूप से मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा था, किंतु पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण,वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन,गवाहों से गहन पूछताछ एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया।

विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों से स्पष्ट हुआ कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु गला हाथ से दबाने एवं रस्सी से कसकर श्वास अवरुद्ध करने के कारण होना तथा मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना स्पष्ट किए जाने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरुद में अपराध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच तेज कर दी।
लगातार पूछताछ एवं तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक के भाई नरेश साहू (22 वर्ष) तथा माता कमला बाई साहू (60 वर्ष) से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि मृतक शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। पैसे नहीं मिलने पर विवाद एवं मारपीट होने लगी, जिससे आक्रोशित होकर दोनों ने पहले हाथ से गला दबाया, फिर नारियल की रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के जीवित होने की आशंका में उसे कीटनाशक दवा भी पिला दी।

 

 

अपराध छिपाने एवं पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का स्वरूप देने का प्रयास किया तथा परिजनों के समक्ष झूठी कहानी गढ़ी। विवेचना में साक्ष्य छिपाने एवं एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण में संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं।

पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना कुरुद में अपराध क्र.199/2026 धारा 103(1),238,3,(5) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपीगण का नाम
(01) नरेश साहू पिता दौवा राम साहू (उम्र 22 वर्ष) निवासी गोजी,चौकी बिरेझर, जिला कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) कमला बाई साहू पति दौवा राम साहू (उम्र 60 वर्ष)निवासी ग्राम गोजी, चौकी बिरेझर, जिला कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)

धमतरी पुलिस गंभीर अपराधों के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष, वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित जांच कर दोषियों को शीघ्र कानून के शिकंजे तक पहुंचाने के लिए सतत प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक धमतरी के नेतृत्व में जिले में अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में