Breaking

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

Share

धमतरी/ नगरी थाना क्षेत्र में मछली व्यापारी विप्लव मंडल की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले का धमतरी पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता भी सामने आई है। आरोपियों ने मजदूरी बढ़ाने को लेकर हुए विवाद और रंजिश के चलते पूर्व नियोजित साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नगरी, थाना नगरी और साइबर टीम के सहयोग से तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

मजदूरी विवाद बना हत्या की वजह

जांच में सामने आया कि मृतक विप्लव मंडल निजी फिश फार्म का संचालन करता था, जहां आरोपी मजदूरी करते थे। मजदूरी बढ़ाने की मांग पूरी नहीं होने और मृतक द्वारा कथित रूप से अपमानजनक व्यवहार एवं गाली-गलौज किए जाने से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 25 जून को हत्या की योजना बनाई थी, लेकिन उस दिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद 27 जून को दोबारा योजना बनाकर नगरी बाजार से मछली बेचकर लौट रहे विप्लव मंडल पर गोरेगांव-भैंसमुड़ा मार्ग के सुनसान जंगल में घात लगाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी के डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी तथा नगदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

 

 

नगदी, मोबाइल, हथियार और वाहन बरामद

पुलिस ने मर्ग जांच, गवाहों के बयान, तकनीकी साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लूटी गई पूरी नगदी, मृतक के मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त हथियार और वाहन सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

  • टंकेश्वर नेताम उर्फ मयंक नेताम (19 वर्ष), पिता यशवंत नेताम
  • सुरेंद्र यादव (26 वर्ष), पिता रमन यादव
  • जगदीश विश्वकर्मा (50 वर्ष), पिता धनीराम विश्वकर्मा

तीनों आरोपी ग्राम बोईरगांव, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद के निवासी हैं।

मामले में संलिप्त दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी चिन्हित किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि दोनों बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रमुख जब्ती

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की 37,800 रुपये नगद, मृतक के 2 मोबाइल फोन, योजना एवं संपर्क में प्रयुक्त 4 अन्य मोबाइल फोन, 3 लकड़ी के डंडे, 2 लोहे के चाकू, 2 मोटरसाइकिल तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार इन बरामद सामग्रियों से हत्या और लूट की पूर्व नियोजित साजिश की पुष्टि हुई है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में