Breaking

Smart TV का Mic बन सकता है प्राइवेसी का खतरा, ऐसे बचें…

साइबर जागृति अभियान: बाजार चौक से गांवों तक पहुंचा धमतरी पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश…

बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

पशुधन विकास विभाग ने किया कृषक–पशुपालकों का “मीटअप” आयोजित…

Share

कलेक्टर अभिनाश मिश्रा बोले — पशुधन आधारित गतिविधियाँ बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़

धमतरी/ जिला मुख्यालय में पशुधन विकास विभाग द्वारा कृषक एवं पशुपालकों के बीच संवाद और अनुभव साझा करने के उद्देश्य से “मीटअप (Meetup)” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न ग्रामों से आए किसान, दुग्ध उत्पादक, बकरीपालक, मुर्गीपालक और मछलीपालक शामिल हुए। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने आधुनिक पशुपालन तकनीक, रोग नियंत्रण, पोषक आहार, विपणन एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कलेक्टर बोले — खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी आमदनी

कलेक्टर अभिनाश मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “खेती-किसानी के साथ पशुपालन, मुर्गीपालन, मछलीपालन और बकरीपालन जैसी गतिविधियाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सर्वोत्तम माध्यम बन सकती हैं।”
उन्होंने कहा कि यदि किसान खेती के साथ पशुधन आधारित व्यवसाय अपनाएँ तो उनकी वार्षिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।
कलेक्टर ने यह भी बताया कि इच्छुक किसानों को अन्य जिलों या ओडिशा राज्य के अध्ययन दौरे पर भेजा जाएगा ताकि वे सफल मॉडल का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकें। उन्होंने किसानों से योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने का आग्रह किया।

विशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारी

कार्यक्रम में तमिलनाडु के पशुधन विशेषज्ञ डॉ. ई. विजय कुमार ने कहा कि “आधुनिक पशुपालन में वैज्ञानिक तकनीक अपनाने से उत्पादन लागत घटती है और लाभ में वृद्धि होती है।”
वहीं, सहायक संचालक मत्स्य पालन मुकेश राघव ने बताया कि उचित तालाब प्रबंधन से प्रति हेक्टेयर मछली उत्पादन को दोगुना किया जा सकता है।

जिले में खुलेगा पशु आहार संयंत्र

ओडिशा राज्य के कटक स्थित पशुपति एग्रोवेट प्रा. लि. के डायरेक्टर ने जानकारी दी कि उनकी कंपनी द्वारा कुरूद विकासखंड के बगौद औद्योगिक पार्क में पशु आहार संयंत्र स्थापित किया जाएगा। संयंत्र शुरू होने से जिले के पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण पशु आहार सस्ती दर पर उपलब्ध होगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

टीकाकरण व संतुलित आहार पर जोर

पशु चिकित्सक डॉ. टी.आर. वर्मा ने पशुओं के टीकाकरण, संतुलित आहार और स्वच्छ आवास के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

किसानों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम के अंत में किसानों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और विभागीय अधिकारियों से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मीटअप का उद्देश्य

इस “मीटअप” का मुख्य उद्देश्य किसानों और पशुपालकों को एक साझा मंच प्रदान करना था, जहाँ वे ज्ञान, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित हो सकें।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में