सिहावा, कुरूद और धमतरी विधानसभा क्षेत्र में हुआ युक्तियुक्तकरण
धमतरी | 16 अक्टूबर भारत निर्वाचन आयोग ने धमतरी जिले के मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के बाद जिले में 56 नए मतदान केंद्र सृजित किए गए, जिससे अब कुल केंद्रों की संख्या 809 हो गई है।
विधानसभावार आंकड़े इस प्रकार हैं:
-
सिहावा (अ.ज.जा.) – 8 नए, कुल 267
-
कुरूद – 22 नए, कुल 259
-
धमतरी – 26 नए, कुल 283
निर्वाचन विभाग के अनुसार यह कदम मतदाताओं की सुविधा, पहुंच और मतदान प्रक्रिया को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

रजत जयंती वर्ष में किसान मेला आज
17 अक्टूबर को कृषि उपज मंडी, श्यामतराई में होगा आयोजन
धमतरी | 16 अक्टूबर
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है।
शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025
प्रातः 10 बजे से
नवीन कृषि उपज मंडी परिसर, श्यामतराई (धमतरी)
मेले में किसानों को तिलहन फसलों की नवीन तकनीक, उत्पादन, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन की जानकारी दी जाएगी। कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
