मरौद मंडल के कुरुद खंड में मनाया गया विजयादशमी व शताब्दी वर्ष समारोह, 11 गांवों से पहुंचे 120 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
कुरुद/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं विजयादशमी के अवसर पर मरौद मंडल, खंड कुरुद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 11 गांवों से 120 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और पूरे ग्राम में अनुशासित पथ संचलन कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
इस दौरान मातृशक्ति और शिशु मंदिर की दीदियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। ग्रामवासियों ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता दिखाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. तुलाराम पाल (बंजारी), अध्यक्षता मोहेलाल ध्रुव (अध्यक्ष, ध्रुव समाज मरौद) ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में मोहनलाल साहू (प्रांत सह सेवा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़) ने संबोधित किया।
उन्होंने अपने बौद्धिक में कहा, “हिंदू समाज के विखंडन का कारण असंगठित होना है। संघ का उद्देश्य है कि समाज संगठित हो और देश की रक्षा में हर स्वयंसेवक समर्पित रहे।”

उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन –
-
कुटुंब प्रबोधन
-
पर्यावरण संरक्षण
-
सामाजिक समरसता
-
स्व का बोध
-
नागरिक कर्तव्य
– पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इन्हें जीवन में उतारना आज की आवश्यकता है। उन्होंने पारिवारिक एकता, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, पर्यावरण सुरक्षा व सामाजिक समरसता को राष्ट्र सेवा का मूल मंत्र बताया।
कार्यक्रम में जयप्रकाश साहू, प्रितेश साहू, विजय लाल साहू, शिवकुमार साहू, खिलेन्द्र साहू, हेमेंद्र साहू, भागीरथी भार्गव, दानवीर पटेल, भूपेश पटेल, पुष्पराज पटेल, निखिल पटेल, लक्ष्य सिन्हा, शैलेन्द्र ढीमर, मुकेश साहू, टेकेश्वर ध्रुव, रामचंद्र पटेल, रोहित कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
