धमतरी/ 12 अक्टूबर 2025 विश्व भाषा संस्कृत के प्रथम महाकाव्य रामायण के रचयिता, भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के पावन अवसर पर समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य के तत्वावधान में प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन, काव्य गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गोंडवाना भवन, धमतरी में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान एवं वाल्मीकि वंदना के साथ विधिवत उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पनिका समाज विकास परिषद, नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुंदर दास मानिकपुरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय झिरिया तेली साहू समाज विकास परिषद, नागपुर (महाराष्ट्र) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश साहू, पंडवानी गायिका टोमिन बाई निषाद (दुर्ग), साहित्यकार प्रो. के. मुरारीदास (बालोद) और समाजसेवी जीवराखन लाल मरई (धमतरी) शामिल रहे।

समारोह की अध्यक्षता समता साहित्य अकादमी की संरक्षक सुशीला देवी वाल्मीकि ने की। अकादमी के प्रांताध्यक्ष जी.आर. बंजारे ‘ज्वाला’ ने संयोजन और मंच संचालन की भूमिका निभाई।
काव्य गोष्ठी में प्रदेशभर से कवियों की सहभागिता:
-
दीपक कुमार चापरिया (भिलाई)
-
धनेश राम रजक (साजा)
-
उमा जाटव (बेमेतरा)
-
फणीन्द्र लाल देवांगन (बस्तर)
-
खेमलता रात्रे (सिमगा)
-
महेश्वरी ठाकुर एवं श्रीमती देशा ठाकुर (जगदलपुर)
-
बृजदास मानिकपुरी (कांकेर)
50 प्रतिभाओं का सम्मान, 40 विशिष्टजनों को शुभकामना विदाई
इस अवसर पर राज्य के 50 प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया गया। साथ ही, नई दिल्ली में आगामी 12 दिसंबर को आयोजित नेशनल फेलोशिप अवार्ड के लिए चयनित प्रदेश के 40 विशिष्ट जनों को सम्मानपूर्वक शुभकामनाएँ और विदाई दी गई। उन्हें अपने सेवा कार्यों को ईमानदारी और समर्पण से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
समारोह में प्रेम सायमन, रवि खरे, महेन्द्र दास मानिकपुरी, ईराज दास महंत, मदन लहरे, रानी टंडन, मोहम्मद मुश्ताक, द्रोण साहू, रंजीत छाबड़ा, चंदा सिन्हा, विकास कुमार, गंगा प्रसाद कश्यप, सरविन्द सिदार, अजय कुमार देवदास, सुनीता देवांगन, टिकेश्वर सोनवन्शी, दिलहरन दास मानिकपुरी सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
