Breaking

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: मोबाइल देखने की बात पर विवाद, बड़े भाई ने डंडे से किया हमला; 16 वर्षीय छोटे भाई की मौत, आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: नगरी में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 15,800 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त…

धमतरी के टिकरापारा में घर में घुसकर तलवार-लाठी से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार; जेल भेजे गए…

धमतरी: हंचलपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, 17 वर्षीय युवक की मौत; ब्रेकर की मांग फिर उठी…

धमतरी में ज्वेलरी रिपेयरिंग दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 87 हजार की चांदी जब्त…

धमतरी: हंचलपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, 17 वर्षीय युवक की मौत; ब्रेकर की मांग फिर उठी…

धमतरी में गौ-तस्करी का खुलासा: 10 गायों को कराया मुक्त, दो अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार; 20 लाख का ट्रक जब्त…

धमतरी में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को फसलों की सुरक्षा की सलाह; 28-29 अक्टूबर को बढ़ेगा वर्षा का खतरा…

EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां…

30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें…

Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!

इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर….

iPhone Duo पर स्क्रीन क्रैक की शिकायत, Apple की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल…

धमतरी में अवैध सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 4 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार…

दीपावली से पहले धमतरी पुलिस अलर्ट, अड्डेबाजी वाले स्थानों और सुनसान इलाकों में बढ़ाई निगरानी…

Microsoft Office के पुराने आइकन से हैं बोर? ऐसे दें नया लुक…

सर्दियों में भारी न पड़ जाए गीजर की लापरवाही, जानें चलाने का सेफ तरीका…

क्या होती है SIM Binding टेक्नोलॉजी, इससे कैसे रुकेगा फ्रॉड?

धमतरी में आधी रात हथियार लेकर निकले युवकों ने मचाया उत्पात, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 6 नाबालिग निरुद्ध…

धमतरी: जबर्रा के जंगलों में होगी नाइट ट्रैकिंग और कैंपिंग, विधायक ओंकार साहू ने ट्रैकर्स को दिखाई हरी झंडी…

धमतरी रेलवे स्टेशन के पास दुकानों में चोरी के बाद लगाई आग, कबाड़ी दुकान को 60 हजार का नुकसान…

iPhone Duo हुआ खराब तो कितना आएगा खर्चा, जानें हिसाब-किताब?

Intel Core Ultra Series 3 वाला Acer लैपटॉप भारत आया, जानें फीचर्स…

4% मासिक मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी, धमतरी पुलिस ने मुख्य आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार…

Share

धमतरी/ शेयर मार्केट ट्रेडिंग में हर महीने 4 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा देकर निवेशकों से 3 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले फरार मुख्य आरोपी को धमतरी पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी कलेक्ट्रेट रोड धमतरी स्थित ‘वेल्थ ट्रैकर’ कार्यालय की आड़ में लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट और निवेशकों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है।

स्टाम्प पेपर पर इकरारनामा और सिक्योरिटी चेक देकर जीतता था भरोसा

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी शिवकुमार साहू (62 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 13 गुरूर, जिला बालोद ने थाना गुरूर में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला धमतरी के सिटी कोतवाली क्षेत्र से संबंधित होने के कारण आगे की विवेचना धमतरी पुलिस को सौंपी गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी विक्रम सिंह शाह कलेक्ट्रेट रोड स्थित अपने ‘वेल्थ ट्रैकर’ कार्यालय के माध्यम से लोगों को शेयर मार्केट और ट्रेडिंग ऐप में रकम निवेश करने पर प्रतिमाह 4 प्रतिशत ब्याज अथवा मुनाफा देने का लालच देता था। निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए वह स्टाम्प पेपर पर नोटरीकृत इकरारनामा तैयार करवाता था और सुरक्षा के नाम पर बैंक चेक भी देता था।

 

 

इसी झांसे में आकर प्रार्थी शिवकुमार साहू और उनके परिजनों ने आरोपी के पास 25 लाख रुपये निवेश किए। शुरुआती कुछ महीनों तक लाभ देने का भरोसा बनाए रखने के बाद आरोपी ने मूलधन और मुनाफे की रकम लौटाना बंद कर दिया और फरार हो गया।

कई निवेशकों को बनाया ठगी का शिकार, 3.12 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

पुलिस की विवेचना में खुलासा हुआ कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से कई लोगों से करोड़ों रुपये निवेश के नाम पर एकत्र किए थे। अब तक की जांच में 3 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई है।

प्रमुख पीड़ितों में शामिल हैं:

  • संगीता सिन्हा – 81 लाख रुपये
  • अंबिका प्रसाद सोनवानी – 60 लाख रुपये
  • भूषण सिन्हा – 28 लाख रुपये
  • चेतन सिन्हा – 16 लाख रुपये
  • प्रभुलाल सिन्हा – 12 लाख रुपये

इसके अलावा अन्य निवेशकों से भी बड़ी रकम लिए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोपी शुरुआत में कुछ निवेशकों को मामूली मुनाफा देकर उनका विश्वास जीतता था और बाद में बड़ी रकम लेकर फरार हो जाता था।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से इंदौर में गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

इसी दौरान आरोपी की लोकेशन मध्यप्रदेश के इंदौर में मिलने पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई। योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 29 अक्टूबर 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: विक्रम सिंह शाह
  • पिता: हरभजन सिंह
  • उम्र: 37 वर्ष
  • स्थायी पता: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हटकेशर, धमतरी।
  • वर्तमान पता: फ्लैट नंबर 708, क्लासिक टॉवर, अमलीडीह, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।

 

मोबाइल, टैबलेट और निवेश संबंधी दस्तावेज जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शेयर ट्रेडिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट तथा निवेशकों से संबंधित नोटरीकृत इकरारनामा और बैंक चेक जब्त किए हैं।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि निवेशकों से प्राप्त करोड़ों रुपये की राशि कहां और किन माध्यमों से निवेश या हस्तांतरित की गई। साथ ही इस पूरे मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और आरोपी की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।

धमतरी पुलिस की निवेशकों से अपील

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शेयर मार्केट, ट्रेडिंग और अन्य निवेश योजनाओं में असामान्य रूप से अधिक एवं निश्चित मासिक मुनाफा देने का दावा करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं के झांसे में न आएं। निवेश करने से पहले संबंधित योजना की वैधानिकता और विश्वसनीयता की पूरी जांच करें। किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

नोट: शेयर बाजार में निवेश हमेशा जोखिम के अधीन होता है। निश्चित और असामान्य रूप से अधिक रिटर्न का वादा करने वाली योजनाओं से सावधान रहें।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में