Breaking

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

धमतरी में होटल में युवती की आत्महत्या के मामले में युवक गिरफ्तार, विवाह का प्रलोभन देकर प्रताड़ित करने का आरोप…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र के आरोपी दंपती गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान से चोरी हुई 2.20 लाख की सोने की चेन बरामद…

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा…

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस…

कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके…

Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स…

एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी…

धमतरी में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन…

पेट्रोल पंप में आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की मौत से था आक्रोशित…

अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे…

Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर…

Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन…

11 केवी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मकान मालिकों को 3-3 माह की सजा…

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास…

5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा…

नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम…

IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी…

पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश! दो बाइक जलाईं, नोजल में भी माचिस लगाने का प्रयास…

स्कूटी में अवैध शराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब जब्त…

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी अभिरक्षा में…

कितनी दौलत के मालिक हैं राहुल गांधी, कितने करोड़ का है उनका ऑफिस?

अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

Share

धमतरी/ शहर में एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से रकम निकालने का मामला सामने आया है। एचपी पेट्रोल पंप के पास स्थित एटीएम में दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदल दिया और उसके खाते से कुल 90,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एटीएम में घुसकर करने लगे बहस, फिर बदला कार्ड

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आकाशगंगा कॉलोनी फेस-2 निवासी विनोद बरैया 2 अक्टूबर को एचपी पेट्रोल पंप के पास स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति जबरन एटीएम के अंदर घुस आए। मना करने पर दोनों उनसे बहस करने लगे।

पीड़ित के अनुसार, पैसे निकालने के बाद आरोपियों ने स्क्रीन पर कुछ गलत दिखाई देने की बात कहकर उन्हें दोबारा एटीएम कार्ड लगाने और प्रक्रिया ठीक करने के लिए कहा। इसी दौरान कथित तौर पर उनका डेबिट कार्ड बदल दिया गया। घर लौटते समय उन्हें कार्ड बदले जाने का पता चला।

 

 

खाते से पहले निकाले 70 हजार रुपये

पीड़ित के मुताबिक, कार्ड बदलने के बाद अज्ञात व्यक्तियों ने उनके खाते से दो बार में 40,000 और 30,000 रुपये निकाल लिए। इस तरह शुरुआती तौर पर कुल 70,000 रुपये की निकासी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही विनोद बरैया सिटी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसके बाद तकनीकी शाखा की मदद से योनो ऐप के माध्यम से एटीएम कार्ड बंद कराया गया। हालांकि, शिकायत के अनुसार, 3 अक्टूबर की सुबह भी खाते से तीन बार में 9,500, 5,000 और 6,000 रुपये निकाल लिए गए।

कार्ड बंद कराने के बाद भी निकले 20,500 रुपये

पीड़ित के खाते से पहली बार निकाले गए 70,000 रुपये के बाद, कार्ड बंद कराने के बावजूद 20,500 रुपये की अतिरिक्त निकासी हुई। इस तरह खाते से कुल 90,500 रुपये निकलने की जानकारी सामने आई है।

इसके बाद पीड़ित ने भारतीय स्टेट बैंक पहुंचकर अपना खाता बंद कराया और खाते के लेनदेन की जानकारी प्राप्त की।

 

 

दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

विनोद बरैया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) एवं 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सावधान रहें: एटीएम से पैसे निकालते समय किसी अनजान व्यक्ति को अपना कार्ड न दें और न ही अपना पिन साझा करें। यदि कार्ड बदलने या खाते से अनधिकृत निकासी का संदेह हो, तो तुरंत बैंक से संपर्क कर कार्ड ब्लॉक कराएं और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में