Breaking

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

धमतरी में होटल में युवती की आत्महत्या के मामले में युवक गिरफ्तार, विवाह का प्रलोभन देकर प्रताड़ित करने का आरोप…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र के आरोपी दंपती गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान से चोरी हुई 2.20 लाख की सोने की चेन बरामद…

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा…

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस…

कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके…

Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स…

एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी…

धमतरी में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन…

पेट्रोल पंप में आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की मौत से था आक्रोशित…

अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे…

Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर…

Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन…

11 केवी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मकान मालिकों को 3-3 माह की सजा…

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास…

5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा…

नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम…

IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी…

पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश! दो बाइक जलाईं, नोजल में भी माचिस लगाने का प्रयास…

स्कूटी में अवैध शराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब जब्त…

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी अभिरक्षा में…

कितनी दौलत के मालिक हैं राहुल गांधी, कितने करोड़ का है उनका ऑफिस?

अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी…

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा…

Share

सूरजपुर में सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में गुरुवार (8 अक्टूबर) को अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया. हेड कांस्टेबल के परिवार को बेरहमी से रेप और हत्या करने वाले दरिंदों को उनके मुकाम तक पहुंचा दिया गया.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में विशेष न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, फूल सिंह उर्फ रिंकू और चंद्रकांत चौधरी को सीधे फांसी के फंदे पर लटकाने का फरमान जारी किया. जबकि साजिश की कड़ी बने चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई.

अदालत ने फैसला सुनाने से पहले मुख्य आरोपी कुलदीप के बेखौफ और अड़ियल आचरण पर भारी नाराजगी जाहिर की. वहीं, फैसले के बाद पीड़ित परिवार, पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए न्याय मिलने पर खुशी जताई.

डीएनए-फिंगरप्रिंट और डिजिटल सबूत बने न्याय के आधार

सूरजपुर में प्रधान आरक्षक के परिवार के साथ हुई यह बर्बर खूनी वारदात पुलिस महकमे के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई थी, क्योंकि दोहरे कत्ल की इस सनसनीखेज वारदात का कोई भी सीधा चश्मदीद गवाह मौजूद नहीं था. इसके बावजूद खाकी ने हार नहीं मानी.

पुलिस टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों का ऐसा अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया कि कातिलों के बचने का कोई रास्ता नहीं बचा. मौके से मिले फिंगरप्रिंट, डीएनए रिपोर्ट, ब्लड ग्रुपिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज जैसे पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को अदालत में पेश कर पुलिस ने गुनाह की पूरी साजिश बेनकाब कर दिया.

 

 

13 अक्टूबर 2024 की रात वारदात को दिया अंजाम

अदालत के अंदर सरकारी वकील ने 13 अक्टूबर 2024 की उस काली रात की हैवानियत का पूरा कच्चा-चिट्ठा खोल कर रख दिया. सरकारी वकील ने बताया कि 13 अक्टूबर 2024 की शाम पीड़ित हेड कांस्टेबल ने तड़ीपार कुलदीप साहू को उसके साथियों के साथ बस स्टैंड पर देखा तो उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दरिंदों ने पहले बिरयानी सेंटर के पास पुलिस सिपाही घनश्याम सोनवानी पर खौलता तेल उड़ेला.

इसके बाद हेड कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें कुचलने की कोशिश की और सभी को तलवार से काट डालने की धमकी देकर फरार हो गए. इसके बाद चारों दरिंदों ने प्रधान आरक्षक के घर में घुसकर उसकी 11 साल की मासूम बेटी पर 28 और उसकी पत्नी पर 33 बार धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया.

गंभीर रूप से जख्मी हालत में महिला के साथ रेप भी किया. आरोपियों के कपड़ों पर लगे खून और कुलदीप के फिंगरप्रिंट्स को कोर्ट में पुख्ता प्रमाण माना गया. अदालत ने माना कि अपराधियों में कोई पछतावा नहीं था. लिहाजा मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, चंद्रकांत चौधरी उर्फ सीके और फूल सिंह उर्फ रिंकू को फांसी की सजा दी गई, जबकि 20 साल की उम्र और केवल फोन पर साजिश का हिस्सा रहने के चलते आर्यन विश्वकर्मा को उम्रकैद से दंडित किया गया.

लोग कर रहे थे एनकाउंटर की मांग

सूरजपुर के इस दोहरे हत्याकांड में पीड़ितों को न्याय मिलने में हो रही देरी से आम लोगों में बेहद नाराज़गी थी. लोग चारों दरिंदो का एनकाउंटर करने की लगातार मांग कर रहे थे. लेकिन गुरुवार को अदालत ने आखिर न्याय कर दिया. जिसके बाद पुलिस महकमे और आम लोगों में खुशी की लहर है.

 

 

अदालत का फैसला सिर्फ एक सजा नहीं, बल्कि कानून के इकबाल की सबसे बड़ी जीत है. बिना किसी चश्मदीद गवाह के खाकी की वैज्ञानिक तफ्तीश और अदालत में सरकारी वकील की दमदार दलीलों ने साबित कर दिया कि वर्दी पर हमला करने और बेकसूरों का खून बहाने वालों के लिए कानून की चौखट पर कोई रहम नहीं होता.

अदालत के इस फैसले ने जहां पीड़ित परिवार के जख्मों पर इंसाफ का मरहम लगाया. वहीं समाज में यह साफ पैगाम भी दे दिया कि जुर्म की दुनिया में खुद को हीरो समझने वालों का आखिरी मुकाम सिर्फ और सिर्फ फांसी का फंदा ही होता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में