Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

अमेरिकी ड्रोन, इजरायली बम, पिनाका और मिसाइलें… 79 हजार करोड़ की खरीद को मंजूरी, PAK के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!

Share

रक्षा मंत्रालय ने सेना के तीनों अंगों (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) के लिए 79 हजार करोड़ के मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन्स सहित विभिन्न गोला-बारूद और सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी है. इनमें थलसेना के लिए लोएटरिंग म्युनिशन और पिनाका रॉकेट सहित वायुसेना के लिए अस्त्रा मिसाइल और स्पाइस-1000 बम शामिल हैं. नौसेना के लिए अतिरिक्त हाई ऑल्टिट्यूड लॉन्ग रेंज (हेल) रिमोटली पायलट एयरक्राफ्ट सिस्टम को लीज पर लेने की मंजूरी भी दी गई है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार (29 दिसंबर 2025) को रक्षा अधिग्रहण (खरीद) परिषद की अहम बैठक हुई. बैठक में सीडीएस जनरल अनिल चौहान और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों सहित रक्षा सचिव भी मौजूद रहे. बैठक में तीनों अंगों के लिए इन हथियारों और सैन्य साजो सामान की आवश्यकता के लिए मंजूरी (AON) को हरी झंडी दी गई. सेना के हथियारों की खरीद (सौदे) के लिए होने वाली टेंडर प्रक्रिया में एओएन पहला चरण होता है.

थलसेना की ताकत बढ़ाने के लिए इन खरीद को मंजूरी

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, थलसेना की आर्टिलरी (तोपखाने) के लिए लोएटरिंग म्युनिशन की मंजूरी दी गई है, जिससे टेक्टिकल टारगेट पर सटीक निशाना लगाया जा सके. थलसेना के पिनाका मल्टी रॉकेट लॉन्चर सिस्टम (MRLS) के लिए लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेट को मंजूरी दी गई है. दुश्मन के छोटे साइज के ड्रोन के लिए लो लेवल लाइट वेट रडार की खरीद को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा ऐसे ड्रोन्स को मार गिराने के लिए स्वदेशी इंटीग्रेटे ड्रोन डिटेक्शन और इंटरडिक्शन सिस्टम (आईडीडीएस) MARK-2 को भी मंजूरी दी गई है. टेक्टिकल बैटल एरिया और हिंटरलैंड में दुश्मन के ड्रोन को सॉफ्ट किल या फिर काइनेटिक तरीके से इस आईडीडीएस प्रणाली से मार गिराया जा सकता है.

 

 

स्पाइस-1000 बम की खरीद को मिली मंजूरी

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए अस्त्रा मार्क-2 मिसाइल और स्पाइस-1000 लॉन्ग रेंज गाईडेंस किट की खरीद को भी मंजूरी दी है. वायुसेना के सुखोई और लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस को अस्त्रा मिसाइल से लैस किया गया है. मिराज लड़ाकू विमानों के लिए स्पाइस-1000 बम की खरीद को मंजूरी दी गई है. वायुसेना की ऑल-वेदर टेक ऑफ और लैंडिंग रिकॉर्ड करने के लिए ऑटोमैटिक टेक-ऑफ लैंडिंग रिकॉर्डिग सिस्टम की खरीद को भी मंजूरी दी गई है. इसके अलावा एलसीए तेजस के पायलट्स की ट्रेनिंग के लिए फुल मिशन सिम्युलेटर के एओएन को मंजूरी दी गई है.

नेवी के लिए लीज पर लिए जाएंगे आरपीएएस

नौसेना के लिए रक्षा मंत्रालय ने एक बार फिर हाई ऑल्टिट्यूड लॉन्ग रेंज (हेल) रिमोटली पायलट एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) को लीज पर लेने की मंजूरी दी है. रक्षा मंत्रालय ने हालांकि, ये नहीं बताया है कि कितने आरपीएएस लीज पर लिए जाएंगे, लेकिन माना जा रहा है कि ऐसे 02 एयरक्राफ्ट को मंजूरी दी गई है. नौसेना वर्ष 2020 से अमेरिका से लीज पर लिए 02 एमक्यू-9 प्रीडेटर रीपर (आरपीएएस) क इस्तेमाल कर रही है. ऐसे में जिन आरपीएएश को मंजूरी दी गई है, वे भी एमक्यू-9 हो सकते हैं.

दरअसल, भारत ने अमेरिका से 31 ऐसे एमक्यू-9 ड्रोन का सौदा किया है, जिनमें से 15 नौसेना के लिए है और बाकी 8-9 थलसेना और वायुसेना के लिए. हालांकि डील को अमलीजामा पहुंचाने में हो रही देरी के चलते, नौसेना के लिए सीधे लीज पर लेने को मंजूरी दी गई है. इन ड्रोन्स का इस्तेमाल, हिंद महासागर में इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकोनिसेंस के लिए किया जाएगा. हेल ड्रोन के अलावा नौसेना के लिए बोलार्ड-पुल टग (बोट) और हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो मैनपैक को मंजूरी दी गई है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में