Breaking

Smart TV का Mic बन सकता है प्राइवेसी का खतरा, ऐसे बचें…

साइबर जागृति अभियान: बाजार चौक से गांवों तक पहुंचा धमतरी पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश…

बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

प्रोजेक्ट ‘सक्षम’ के तहत दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पर बैठक संपन्न…

Share

कलेक्टर अभिनाश मिश्रा बोले – प्रत्येक विभाग सुनिश्चित करे योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन

धमतरी/ जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर सभाकक्ष में “प्रोजेक्ट सक्षम” के अंतर्गत समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री अभिनाश मिश्रा ने की।

कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि “प्रोजेक्ट सक्षम केवल योजनाओं का समूह नहीं, बल्कि यह दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का व्यापक अभियान है।” उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि प्रत्येक दिव्यांगजन को उसकी व्यक्तिगत आवश्यकता के अनुरूप सहायता, प्रशिक्षण, रोजगार और पुनर्वास के अवसर मिल सकें।

स्वास्थ्य शिविर, उपकरण वितरण व सुलभ अधोसंरचना पर जोर

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरों का नियमित आयोजन, सहायक उपकरण वितरण, तथा प्रमाणन प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर सुलभ अधोसंरचना (रैंप, रेलिंग, टॉयलेट आदि) विकसित करने पर भी विशेष बल दिया।

विभिन्न विभागों की भागीदारी

बैठक में समाज कल्याण, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, एनआरएलएम, लाइवलीहुड मिशन, बड़ौदा आरसेटी और अंत्यावसायी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की।

प्रोजेक्ट ‘सक्षम’ का उद्देश्य

गौरतलब है कि भारत सरकार एवं राज्य शासन की संयुक्त पहल ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। इस परियोजना के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, रोजगार, आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को एकीकृत रूप से लागू किया जा रहा है।

प्रशासन की प्राथमिकता

कलेक्टर ने कहा कि “प्रत्येक दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग है। उनके सशक्तिकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागों को समयबद्ध लक्ष्य तय कर कार्य करना होगा।”

बैठक से यह उम्मीद जताई जा रही है कि धमतरी जिले में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी और वे समान अवसरों के साथ समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में