जगत जननी शाखा, धमतरी के आयोजन में गूंजा भारत माता की जय का जयघोष
धमतरी/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को जगत जननी प्रभात शाखा धमतरी द्वारा भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर आमातालाब परिसर से हुई, जहां स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में नगर भ्रमण करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे श्री भागवत राम टांडेकर (सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक, एसबीआई) और मुख्य वक्ता रहे दीपक सिंह ठाकुर (प्रांत युवा आयाम, हिन्दू जागरण मंच)। दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ भारत माता, डॉ. हेडगेवार और श्री गुरुजी को श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्य वक्ता दीपक सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, विचारधारा, और समाज सेवा की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “संघ कुछ नहीं करता, स्वयंसेवक कोई कार्य नहीं छोड़ता”। उन्होंने पंच परिवर्तन, स्वदेशी, समरसता, पर्यावरण जागरूकता जैसे विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर संघचालक राम लखन गजेंद्र, जिला संघचालक श्याम अग्रवाल, प्रांत सह सेवा प्रमुख मोहन लाल साहू, प्रांत महाविद्यालीन प्रमुख राकेश साहू, जिला संयोजक हिन्दू जागरण मंच पुरुषोत्तम निषाद, नगर सहकार्यवाह सागर निर्मलकर, मंच संचालन भेदू प्रकाश साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, मातृशक्ति बहनें और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर योग, प्राणायाम का भी प्रदर्शन किया गया।
