भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ”भारत तेल और गैस का एक अहम आयातक है. अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ता के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता रही है. हमारी आयात नीतियां पूरी तरह से इसी के आधार पर हैं. स्थिर ऊर्जा कीमतों और सुरक्षित आपूर्ति को सुनिश्चित करना हमारी ऊर्जा नीति के दो अहम लक्ष्य रहे हैं. इसके तहत हम अपने ऊर्जा स्रोतों का विस्तार कर रहे हैं और बाजार को देखते हुए कई बदलाव भी कर रहे हैं.”

