धमतरी/ अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसपी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर पुलिस ने दो सट्टा और एक ताश जुआ प्रकरण में 6 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से दो को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
🔹 कोतवाली पुलिस ने रामसगरी तालाब के पास से कमलेश यादव को सट्टा पट्टी के साथ रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी से ₹750 नकद और सट्टा सामग्री जब्त की गई।
🔹 अर्जुनी थाना क्षेत्र के मुजगहन में विरेंद्र सागरवंशी को मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से ₹5000 नकद और ₹6000 कीमत का मोबाइल जब्त किया।
🔹 भखारा थाना ने गातापार में ताश से जुआ खेलते 4 आरोपियों को दबोचा। उनके पास से ₹2640 नकद और ताश की गड्डी बरामद की गई।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं:
-
सूर्यकांत धृतलहरे (25) – देमार
-
ज्वालामुखी (45) – गातापार
-
दुर्गेश कुमार (45) – गातापार
-
दशरूराम निषाद (55) – गातापार
🔸 धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
