धमतरी/ शासकीय नत्थू जी जगताप नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक शाला में शाला विकास समिति के मद से निर्मित नवनिर्मित शेड का लोकार्पण मंगलवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से हुई।
मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने कहा कि विद्यालयों का विकास ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने बताया कि नगर निगम शिक्षा क्षेत्र में निरंतर सुधार और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि इस शेड से छात्रों को मौसम की मार से राहत मिलेगी और विद्यालयीन गतिविधियां अब सुचारू रूप से संचालित की जा सकेंगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, प्राचार्या अन्नपूर्णा सिन्हा, चन्द्रभागा साहू, डमलेश कोसरिया, कुंदन ठाकुर, देवेन्द्र ध्रुववंशी, समिति सदस्य, शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
