PM जनमन योजना से कमार समुदाय को मिल रहे पक्के मकान, सोलर पैनल से रोशन हो रहे गांव
रायपुर/धमतरी/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में धमतरी जिले की कार्यप्रणाली की खुलकर तारीफ की। सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के नए मानक स्थापित करते हुए उन्होंने कहा कि बाकी जिलों को धमतरी से प्रेरणा लेनी चाहिए।
➡️ धमतरी में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए मिसाल बना विकास मॉडल
➡️ PM जनमन आवास योजना के तहत मसानडबरा में बन रही छत्तीसगढ़ की पहली कॉलोनी
➡️ 982 परिवारों को अब तक मिल चुके हैं पक्के घर
मुख्यमंत्री ने कहा कि कमार समुदाय के लिए बन रही कॉलोनी उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए एक बड़ी पहल है। यह देश की दूसरी और राज्य की पहली PM जनमन कॉलोनी है।

सोलर पैनल से गांव हो रहे आत्मनिर्भर
धमतरी में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में तेज़ी से सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं।
-
अब तक 5,500 से ज्यादा आवेदन
-
247 रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं
-
234 आवेदन बैंक ऋण के लिए भेजे गए
-
1 से 3 किलोवॉट तक के प्लांट पर ₹45,000 से ₹1.08 लाख तक की सब्सिडी
महिला सशक्तिकरण और पोषण मिशन में भी धमतरी आगे
महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं में भी धमतरी ने शानदार प्रदर्शन किया है। पोषण अभियान और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई।
