92 स्थानों पर दबिश, नशे के खिलाफ चला अभियान, 25 आरोपी गिरफ्तार
धमतरी/ नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही धमतरी पुलिस ने शुक्रवार को तड़के सुबह “ऑपरेशन निश्चय” के तहत जिलेभर में बड़ी कार्रवाई की। एसपी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में और आईजी रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में यह विशेष सघन अभियान चलाया गया।
पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 92 स्थानों पर दबिश देकर 18 अलग-अलग टीमें बनाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और नशा, अपराध एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

मुख्य कार्रवाई पर एक नज़र:
🔹 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
▪️ कुल प्रकरण – 03
▪️ गिरफ्तार आरोपी – 03
▪️ बरामद – 1 किलो 90 ग्राम गांजा
🔹 आबकारी एक्ट
▪️ कुल प्रकरण – 20
▪️ गिरफ्तार – 20 आरोपी
▪️ जप्त शराब – 84.100 लीटर अवैध शराब
🔹 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई (BNS)
▪️ धारा 170 के तहत – 15 प्रकरण, 15 व्यक्ति
▪️ धारा 126-135 के तहत – 21 प्रकरण, 22 व्यक्ति
🔹 आर्म्स एक्ट
▪️ 02 आरोपी, अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़
अभियान के दौरान एक स्थान पर अवैध जर्दा गुटखा निर्माण की फैक्ट्री भी पकड़ी गई, जिसमें हैवी मशीनरी लगी हुई थी। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।
नशे और अपराध के खिलाफ पुलिस का प्रहार जारी
महज दो दिन पहले ही धमतरी पुलिस ने एक दिन में 37 आबकारी प्रकरणों में कार्रवाई की थी, जिनमें ढाबों पर छापेमारी प्रमुख रही।
पुलिस का संदेश:
धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे नशे, अपराध और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
