Breaking

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

धमतरी में होटल में युवती की आत्महत्या के मामले में युवक गिरफ्तार, विवाह का प्रलोभन देकर प्रताड़ित करने का आरोप…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र के आरोपी दंपती गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान से चोरी हुई 2.20 लाख की सोने की चेन बरामद…

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा…

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस…

Digi Yatra Travel Issue : Digi Yatra भी खा गया धोखा! जुड़वां भाइयों को नहीं पहचान पाया फेस स्कैन, एयरपोर्ट पर अटकी एंट्री…

Share

Digi Yatra Travel Issue : एयरपोर्ट पर तेज और आसान एंट्री देने के लिए बनाई गई Digi Yatra ऐप अब कुछ यात्रियों के लिए परेशानी की वजह बन रही है. खासकर एक जैसे दिखने वाले जुड़वां (Identical Twins) लोगों को इस सिस्टम में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. फेस रिकग्निशन तकनीक पर काम करने वाली यह ऐप कई बार जुड़वां भाई-बहनों के चेहरे में अंतर नहीं कर पा रही है. इसके कारण दोनों में से एक यात्री को फास्ट-ट्रैक एंट्री की जगह मैनुअल जांच से गुजरना पड़ रहा है.

हाल ही में अहमदाबाद के दो जुड़वां भाइयों ने इस समस्या को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय से समाधान की मांग की है. ऐसे में आइए जानते हैं कि जुड़वां भाइयों की एंट्री एयरपोर्ट पर कैसे अटक गई.

जुड़वां भाइयों की एंट्री एयरपोर्ट पर कैसे अटक गई?

अहमदाबाद के रहने वाले जुड़वां भाई संजीव छाजेड़ और राजीव छाजेड़ अक्सर हवाई यात्रा करते हैं. उनका कहना है कि जब भी दोनों साथ में यात्रा करते हैं, Digi Yatra का फेस रिकग्निशन सिस्टम उन्हें सही तरीके से पहचान नहीं पाता है. ऐसे में दोनों में से किसी एक की फास्ट-ट्रैक एंट्री रुक जाती है और उसे पहचान की मैनुअल जांच करानी पड़ती है. इस समस्या को लेकर दोनों भाइयों ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर स्थायी समाधान की मांग की है.

Digi Yatra  में कहां आ रही है दिक्कत?

संजीव छाजेड़ के मुताबिक, Digi Yatra का सिस्टम उनके चेहरे को Duplicate या Repeated Processing Attempt की तरह पहचान रहा है. उनका मानना है कि दोनों भाइयों के चेहरे काफी मिलते-जुलते होने की वजह से फेस रिकग्निशन एल्गोरिद्म सही पहचान नहीं कर पा रहा. उन्होंने मंत्रालय से अनुरोध किया है कि यह जांच की जाए कि क्या Identical Twins के लिए फेस रिकग्निशन सिस्टम में अतिरिक्त सुरक्षा या अलग पहचान प्रक्रिया की जरूरत है.

 

 

कब सामने आई समस्या?

संजीव ने बताया कि 10 जुलाई को वह अहमदाबाद से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे. Digi Yatra के जरिए चेक-इन करते समय उनके मोबाइल पर Too Many Access का मैसेज दिखाई दिया. वहीं उनके भाई राजीव को भी यही एरर मिला. इसके बाद एयरपोर्ट के सुरक्षा जांच केंद्र पर भी दोनों को इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा.

फास्ट-ट्रैक की जगह करनी पड़ी मैनुअल जांच

दोनों भाइयों का कहना है कि Digi Yatra में पहले से रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी एयरपोर्ट स्टाफ ने दोनों में से एक भाई को अलग लाइन में भेजकर पहचान की मैनुअल जांच कराई. संजीव के मुताबिक, Digi Yatra का उद्देश्य लंबी लाइनों से बचाना और समय बचाना है. लेकिन अगर हर बार साथ यात्रा करने पर किसी एक को लाइन छोड़कर अलग से जांच करानी पड़े, तो इस सुविधा का उद्देश्य ही खत्म हो जाता है. हालांकि अभी तक एयरपोर्ट ऑपरेटर के पास इस तरह की कोई शिकायत आधिकारिक तौर पर नहीं पहुंची है. उनका कहना है कि यह मामला मंत्रालय के स्तर पर ही जांच किया जा सकता है.

दूसरे जुड़वां भी झेल रहे हैं यही परेशानी

अहमदाबाद की 24 साल की जुड़वां बहनें केया पटेल और हिया पटेल ने भी बताया कि जब वे दोनों साथ में यात्रा करती हैं, तब Digi Yatra में अक्सर यही समस्या सामने आती है. उनकी मां तृप्ति पटेल के अनुसार, उनकी बेटियां अब कई बार Digi Yatra का इस्तेमाल ही नहीं करती है. लगभग हर बार दोनों में से किसी एक को सिस्टम रोक देता है और फिर मैनुअल लाइन में जाना पड़ता है. केया और हिया का कहना है कि जब वे अलग-अलग यात्रा करती हैं, तब Digi Yatra में कोई समस्या नहीं होती है. उनका मानना है कि दिक्कत तब आती है, जब दोनों एक साथ फेस रिकग्निशन गेट से गुजरने की कोशिश करती हैं. ऐसे में सिस्टम दोनों के चेहरे को सही तरीके से अलग-अलग पहचान नहीं पाता है. उन्होंने भी अधिकारियों से इस तकनीकी समस्या की जांच करने और फेस रिकग्निशन सिस्टम को बेहतर बनाने की मांग की है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में