Breaking

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

क्या 5G बन सकता है 4G फोन? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी के पीछे छिपा राज…

धमतरी में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, दो उर्वरक दुकानों के लाइसेंस निलंबित…

Lohagarh Fort History: केतन हत्याकांड से चर्चा में आया लोहागढ़ किला, जानें कितना पुराना और रहस्यमयी है इसका इतिहास?

छत्तीसगढ़ शासन ने धमतरी जिले के नगरीय निकायों में 22 एल्डरमेन किए नामांकित, बधाइयों का दौर शुरू…

क्या Apple को फॉलो करेंगी Samsung, Microsoft और Dell, क्या इनके प्रोडक्ट्स भी होंगे महंगे?

क्या देर रात तक रील्स देखना और फोन चलाना बन रहा जल्दी मौत का कारण, जानिए क्या कहता है विज्ञान?

वेनेजुएला में भीषण भूकंप का भारत पर क्या होगा असर! कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट, महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

स्कूल बंद कर सड़कों पर उतरे निजी विद्यालय संचालक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

Muharram 2026: इस्लाम में क्या होता है नफिल रोजा, यह रमजान के फर्ज रोजों से कितना अलग?

ऑनलाइन आईपीएल सट्टे पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2026 में दर्ज हुए सर्वाधिक मामले, 16 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस ने नष्ट किए 388.392 किलो मादक पदार्थ, एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों में हुई बड़ी कार्रवाई….

iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट…

पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक… पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक

वेनेजुएला में 100 साल का सबसे बड़ा भूकंप: मिनट-दर-मिनट तबाही की पूरी टाइमलाइन, हजारों मौतों की आशंका…

धमतरी में एक दिवसीय साइबर अपराध प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित…

Share

सभी थानों के विवेचकों ने लिया प्रशिक्षण, 1930 हेल्पलाइन व साइबर पोर्टल पर दिया गया विशेष मार्गदर्शन

धमतरी/ जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धमतरी में एक दिवसीय साइबर अपराध प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व एवं उपस्थिति में किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना एवं चौकी प्रभारी, साइबर सेल टीम, विवेचना अधिकारी तथा CCTNS ऑपरेटर शामिल हुए।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य साइबर वित्तीय अपराधों की शिकायतों पर त्वरित, संवेदनशील एवं तकनीकी रूप से सशक्त कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा विवेचना प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाना रहा।

1930 हेल्पलाइन, साइबर पोर्टल व OSINT पर विशेष प्रशिक्षण

कार्यशाला के दौरान साइबर अपराध की शिकायत मिलते ही

  • 1930 हेल्पलाइन नंबर

  • साइबर क्राइम पोर्टल

पर तत्काल रिपोर्टिंग, बैंक खातों से संबंधित जानकारी हेतु नोटिस जारी करने की प्रक्रिया, फ्रॉड की गई राशि को सुरक्षित रखने के लिए बैंकों से त्वरित समन्वय जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

इन विषयों पर हुई गहन चर्चा

  • साइबर क्राइम पोर्टल का प्रभावी उपयोग

  • साइबर अपराधों की जांच एवं विवेचना प्रक्रिया

  • सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों का त्वरित निपटान

  • ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) का उपयोग

  • सोशल मीडिया शिकायत अधिकारी की भूमिका

  • आम नागरिकों से प्रभावी संवाद एवं शीघ्र समाधान की रणनीति

इसके साथ ही ऑनलाइन ठगी के नवीनतम तरीकों जैसे OTP ठगी, फर्जी वेबसाइट, ऑनलाइन शॉपिंग, रोमांस ठगी, नौकरी ठगी, APK फ्रॉड, QR कोड स्कैन ठगी, KYC ठगी, लोन, ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट क्लोनिंग, सिम स्वैप, मैट्रिमोनियल, लॉटरी एवं कस्टमर केयर ठगी के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 6 पुलिसकर्मी सम्मानित

कार्यशाला के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर
निरीक्षक समीर तिवारी,
आरक्षक लोकेश सिन्हा, विजय शर्मा, तुलेश्वर रावत एवं टिकेश्वर मरकाम
को पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवा पुस्तिका में प्रशंसा अंकित कर सम्मानित किया गया।
वहीं आरक्षक देवेंद्र साहू को उत्कृष्ट उत्तर देने पर 200 रुपये नगद ईनाम प्रदान किया गया।

लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

साइबर विषयक प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाने पर प्रधान आरक्षक संतेर सोरी, बिरेंद्र साहू एवं हरिशंकर सिन्हा के विरुद्ध सेवा पुस्तिका में निंदा की अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने निर्देशित किया कि साइबर अपराधों से संबंधित प्रत्येक शिकायत को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता से लेते हुए पीड़ित को शीघ्र राहत प्रदान की जाए, जिससे आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

बड़ी संख्या में अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडे, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, आईजी कार्यालय से आए साइबर एक्सपर्ट डीएसपी निशीथ अग्रवाल एवं उनकी टीम, डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी, डीएसपी सुश्री मीना साहू, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव, वैज्ञानिक अधिकारी अमित कुमार पटेल, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

धमतरी पुलिस द्वारा इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में