Breaking

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

धमतरी में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन अलर्ट: कीमतों में बढ़ोतरी, रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश जारी…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…

धमतरी: 18 साल पुरानी मांग पूरी, बठेना स्कूल को मिला 10 लाख का तोहफा…

Sweden Lottery System: यहां लोग अपनी सैलरी का हिस्सा लॉटरी में भी करते हैं इन्वेस्ट, जानें इसे क्यों किया गया लीगल?

यूरोप तक तहलका मचाने वाली मिसाइलें किन-किन देशों के पास, जानें किसके पास सबसे लंबी रेंज?

Share Market: गुरुवार की जबरदस्त गिरावट के बाद आज हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों चढ़े…

Google अब ‘डॉक्टर’ नहीं बनेगा, कंपनी ने हटा दिया दवाओं और बीमारी से जुड़ा यह फीचर…

धरती और स्पेस में कौन जीतेगा एआई की रेस? Elon Musk ने बता दिए चौंकाने वाले नाम…

दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा, जानें भारत-पाकिस्तान, इजरायल और ईरान का नंबर?

Amazon-Flipkart पर हो रहे हैं बड़े स्कैम! जानिए कैसे करें नकली सामान की पहचान, ये है तरीका…

सोशल मीडिया से बच्चों पर बढ़ रहा इस बीमारी का खतरा! नई रिपोर्ट में हुआ गया हैरान करने वाला खुलासा…

धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…

असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे…

महापौर रामू रोहरा ने दी हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्र व चैत्रीचंद्र की शुभकामनाएं…

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यप्राणी शिकार मामला: 5 और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए…

छुट्टी पर था ड्राइवर, प्रिंसिपल चला रहे थे स्कूल वैन, ट्रेलर की टक्कर में कई बच्चों के सिर फटे…

धमतरी में उपसरपंच संघ का गठन, माधवेंद्र साहू बने अध्यक्ष…

अवैध पशु परिवहन पर अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: किराना दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक ही परिवार के तीन आरोपी गिरफ्तार….

अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से ध्वस्त किया गया निर्माण…

करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की दर्दनाक मौत, निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा…

होनहार छात्र सत्यम ठाकुर का नवोदय विद्यालय में चयन, गांव में खुशी की लहर…

धमतरी में अवैध प्लाटिंग पर सियासत तेज, कांग्रेस का सरकार पर हमला…

महापौर रामू रोहरा का संकल्प साकार, स्कूलों में प्रार्थना शेड के लिए 10-10 लाख की स्वीकृति…

अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार….

Share

जब भी हम इंसानों द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए अब तक के सबसे दूर के ऑब्जेक्ट की बात करते हैं तो एक नाम सबसे आगे आता है. यह नाम है वॉयेजर 1 का. नासा ने 5 सितंबर 1977 को इसे लॉन्च किया था और यह अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लगभग 25.7 अरब किलोमीटर की दूरी को तय कर चुका है. लगभग 5 दशकों के बाद भी कोई दूसरा उपग्रह या फिर अंतरिक्ष प्रोब इसे पीछे नहीं छोड़ पाया.

एक सटीक समय में मुमकिन हुआ मिशन 

वॉयेजर 1 की यात्रा ऐसे समय में शुरू हुई जब ब्रह्मांड ने एक दुर्लभ फायदा दिया. 1977 के दशक के अंत में बाहरी ग्रह बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून एक ऐसी स्थिति में एक साथ आए जो हर 176 साल में सिर्फ एक बार होता है. इस खास रेखा ने वैज्ञानिकों को एक ऐसा मिशन डिजाइन करने की अनुमति दी जिसमें अंतरिक्ष यान एक ग्रह से दूसरे ग्रह पर जा सकता था और उसकी रफ्तार भी बढ़ती जाती थी.

ग्रेविटी एसिस्ट से मिली मदद

वॉयेजर 1 ने जो इस बेजोड़ दूरी को तय किया उसके पीछे सबसे बड़ी वजह ग्रेविटी एसिस्ट का शानदार इस्तेमाल है. जब अंतरिक्ष यान बृहस्पति और शनि जैसे विशाल ग्रहों के पास से गुजरा तो उसने उनके गुरुत्वाकर्षण खिंचाव का इस्तेमाल एक ब्रह्मांडीय गुलेल की तरह किया. इस तरीके ने ज्यादा ईंधन का इस्तेमाल किए बिना इसकी गति को काफी बढ़ा दिया. यही वजह है वॉयेजर 1 सूरज के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से मुक्त होने और गहरे अंतरिक्ष की तरफ बढ़ने के लिए अच्छी खासी वेलोसिटी को प्राप्त कर पाया.

 

 

सौरमंडल की सीमा को पार करना 

2012 में वॉयेजर 1 ने एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया. इसने हेलियोपॉज को पार किया. यह वह सीमा होती है जो सूरज के प्रभाव के अंत को मार्क करती है. इसके परे इंटरस्टेलर स्पेस बसा है जो तारों के बीच का एक विशाल क्षेत्र है. इससे वॉयेजर 1 इंटरस्टेलर स्पेस में प्रवेश करने वाला पहला मानव निर्मित ऑब्जेक्ट बन गया.

यह यान वर्तमान में लगभग 17 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से यात्रा कर रहा है. वैसे तो कुछ दूसरे मिशनों की भी शुरुआती रफ्तार ज्यादा थी लेकिन उन्हें वैसे शक्तिशाली ग्रेविटी एसिस्ट का लाभ नहीं मिला.

कोई दूसरा यान क्यों नहीं तोड़ पाया है रिकॉर्ड 

वॉयेजर 1 को किसी भी दूसरे स्पेसक्राफ्ट के पीछे ना छोड़ पाने के लिए एक और वजह इसकी जबरदस्त लंबी उम्र है. इस रेडियोस्टॉप थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर से पावर मिलती है. ये रेडियोएक्टिव क्षय से निकलने वाली गर्मी को बिजली में बदल देते हैं. 48 साल बाद भी है लगातार धरती पर डेटा भेज रहा है.

सही समय, ग्रहों की ग्रेविटी का नया इस्तेमाल, बेजोड़ मजबूती और एक बड़े मिशन के लक्ष्य के मेल ने वॉयेजर 1 को अब तक लॉन्च किए गए हर दूसरे स्पेसक्राफ्ट से आगे रखा है. आज भी कोई भी दूसरा मिशन वॉयेजर 1 के द्वारा तय की गई दूरी की बराबरी नहीं कर पाया है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में