धमतरी/ जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण उमस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने बताया कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लू लगने का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, जो गंभीर स्थिति में जानलेवा भी साबित हो सकता है।

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर से पानी और आवश्यक खनिज लवण पसीने के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर में इन तत्वों की कमी हो जाती है, जो लू लगने का प्रमुख कारण बनती है।
