Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

सेबी बोर्ड की कल बड़ी बैठक, म्युचुअल फंड और स्टॉक ब्रोकर रेगुलेशन पर हो सकती है चर्चा…

Share

Sebi Board Meeting December 2025: बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का निदेशक मंडल बुधवार को एक अहम बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के हितों के टकराव से जुड़े मुद्दों पर गठित उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट पर विचार करेगा.  सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय की अध्यक्षता में होने वाली यह उनकी चौथी बोर्ड बैठक होगी, जिसमें पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए सुझाए गए व्यापक सुधारों पर चर्चा की जाएगी.

सेबी की अहम बैठक

समिति ने सेबी के शीर्ष अधिकारियों के लिए संपत्तियों के सार्वजनिक खुलासे, सुरक्षित और गुमनाम व्हिसलब्लोअर सिस्टम की स्थापना, महंगे उपहारों पर प्रतिबंध, सेवानिवृत्ति के बाद दो साल तक किसी पद पर नियुक्ति पर रोक और ‘मुख्य नैतिकता एवं अनुपालन अधिकारी’ (CECO) का नया पद सृजित करने जैसी सिफारिशें की हैं.

इसके अलावा बैठक में एनआरआई के लिए केवाईसी मानकों में ढील देने, शेयर बाजार में ‘समापन नीलामी सत्र’ शुरू करने और म्यूचुअल फंड व स्टॉक ब्रोकर नियमों में प्रस्तावित बदलावों पर भी विचार होगा. सेबी पहले ही म्यूचुअल फंड नियमों में टीईआर (टोटल एक्सपेंस रेशियो) की स्पष्ट परिभाषा, ब्रोकरेज शुल्क की नई सीमाएं तय करने और वैधानिक करों को टीईआर से बाहर रखने जैसे सुझावों पर परामर्श पत्र जारी कर चुका है.

 

 

इसके साथ ही बोर्ड 1992 के स्टॉक ब्रोकर विनियमों की समीक्षा और एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग की स्पष्ट परिभाषा जोड़ने के प्रस्ताव पर भी फैसला ले सकता है, जिससे बाजार में पारदर्शिता और नियामकीय स्पष्टता को और मजबूती मिलेगी.

एनसीडीईएक्स को सेबी की मंजूरी

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (एनसीडीईएक्स) को म्यूचुअल फंड लेनदेन मंच शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी से सैद्धांतिक मंजूरी मिलना एक्सचेंज के लिए एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है. एनसीडीईएक्स ने सोमवार को बताया कि इस नई सुविधा के जरिए निवेशक म्यूचुअल फंड की इकाइयों की खरीद और बिक्री कर सकेंगे, जिससे कमोडिटी आधारित कारोबार तक सीमित रहने वाला यह एक्सचेंज अपने दायरे का विस्तार करेगा.

कंपनी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म भविष्य में प्रस्तावित इक्विटी कारोबार खंड की दिशा में एक शुरुआती और मजबूत आधार तैयार करेगा, जिससे एनसीडीईएक्स एक मल्टी-एसेट एक्सचेंज के रूप में उभर सकता है. इस प्रस्तावित म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म पर समाशोधन और निपटान (क्लियरिंग एंड सेटलमेंट) की जिम्मेदारी नेशनल कमोडिटी क्लियरिंग लिमिटेड (एनसीसीएल) निभाएगी, जो एनसीडीईएक्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है.

इससे लेनदेन प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुरक्षा और समयबद्ध निपटान सुनिश्चित होने की उम्मीद है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि एनसीडीईएक्स का यह कदम निवेशकों को एक अतिरिक्त विकल्प देगा और प्रतिस्पर्धा बढ़ने से म्यूचुअल फंड निवेश को और आसान व सुलभ बनाया जा सकेगा. साथ ही, यह पहल भारतीय पूंजी बाजार में एक्सचेंजों की भूमिका को और व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत भी मानी जा रही है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में