धमतरी/ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव के नेतृत्व में ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने Bhupesh Baghel का तेलीनसत्ती ओवरब्रिज पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुष्पमाला पहनाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
विधायक Onkar Sahu ने अपने संबोधन में कहा कि भूपेश बघेल ने प्रदेश के हर वर्ग के हित में काम करते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता को संगठन की मजबूती का संकेत बताया।

इस मौके पर पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू के नेतृत्व में 5 भाजपा कार्यकर्ताओं को भूपेश बघेल के हाथों गमछा पहनाकर कांग्रेस में प्रवेश कराया गया। इनमें भानपुरी के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष छबिलाल साहू, नारायण साहू, मणिराम साहू और पूजा यादव शामिल हैं।
नवप्रवेशी छबिलाल साहू ने कहा कि कांग्रेस देश को आज़ादी दिलाने वाली पार्टी है और इसके शासनकाल में गांव-गांव में नहर, सड़क और नाली जैसे कई विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने की बात कही।
कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
