Breaking

मुजगहन-रत्नाबांधा में तालाब सौंदर्यीकरण का विरोध, 200 परिवारों पर बेघर होने का खतरा; ग्रामीणों ने दिया धरना…

दवा के साथ दारू का क्या है पुराना कनेक्शन, जानें क्यों इलाज के साथ जुड़ गया शराब का नाम?

विदेश में सफर होगा सफर, हवाई टिकट भी होंगे सस्ते; Air India ने फ्यूल सरचार्ज घटाने का कर दिया ऐलान…

धमतरी: नशा मुक्ति का संदेश लेकर काठमांडू तक साइकिल यात्रा करने वाले समाजसेवी तुलसी राम साहू का एसपी ने किया सम्मान…

धमतरी में सनसनी: युवक की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया, मां और भाई गिरफ्तार…

गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना अन्यायपूर्ण, नकटी में भूमि आवंटन निरस्त हो : विधायक ओंकार साहू…

धमतरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.150 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का चंद घंटों में खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार…

केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर होगी कार्रवाई, स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्य-बीईओ जिम्मेदार: कलेक्टर…

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने की आत्महत्या, दो दोस्तों की मौत से मचा हड़कंप…

France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?

दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

जयपुर ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड पर स्वास्थ्य मंत्री का विवादित बयान, बोले- ’24 घंटे में कोई जांच पूरी नहीं होती’…

Share

पिंक सिटी जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग से कई मरीजों की मौत के बाद पूरे राजस्थान में हड़कंप मचा हुआ है. इस घटना को लेकर अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बयान सामने आया है, जो एक बार फिर विवादों में आ गया है.

मंत्री खींवसर ने कहा कि 24 या 48 घंटे में कोई जांच पूरी नहीं होती. उनके इस बयान पर अब कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सरकार इस बड़ी लापरवाही को लेकर कितनी गंभीर है.

मंत्री ने अपने विभाग की पीठ थपथपाई

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर में कुल 285 बेड हैं और हादसे के वक्त हमारे स्टाफ ने आईसीयू के दो वार्ड खाली करवाए. उन्होंने बताया कि आईसीयू में भर्ती 22 मरीजों में से सिर्फ वे ही नहीं बच सके जो वेंटिलेटर पर थे, क्योंकि उन्हें तुरंत कहीं और शिफ्ट करना संभव नहीं था.

मंत्री ने दावा किया कि सिर्फ वही मरीज आग में झुलसे हैं जो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. बाकी सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया.

 

 

 

इस बयान के बाद मंत्री पर विपक्ष और आम जनता दोनों ने सवाल उठाए हैं कि अगर सुरक्षा इंतज़ाम सही थे तो आग लगी कैसे, और इतनी बड़ी घटना के बाद मंत्री खुद अपने विभाग की तारीफ क्यों कर रहे हैं.

अब अस्पतालों की सुरक्षा जांच करेगी CISF

खींवसर ने बताया कि अब सरकारी अस्पतालों की सेफ्टी, सिक्योरिटी और फायर अरेंजमेंट की जांच का जिम्मा CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) को दिया गया है. उन्होंने कहा कि जैसे सीआईएसएफ एयरपोर्ट पर व्यवस्थाओं की निगरानी करती है, वैसे ही अब राजस्थान के अस्पतालों में भी करेगी.

सबसे पहले राजधानी जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले 14 अस्पतालों की सुरक्षा जांच शुरू की गई है. मंत्री के मुताबिक, इन अस्पतालों की शुरुआती जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की संभावना है. इसके बाद राज्य के बाकी अस्पतालों में भी यही व्यवस्था लागू की जाएगी.

मीडिया के सवालों से बचते नजर आए मंत्री

खींवसर जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां मीडिया ने उनसे हादसे और जिम्मेदारों पर कार्रवाई को लेकर कई सवाल पूछे. लेकिन मंत्री अधिकतर सवालों से बचते हुए नजर आए. उन्होंने कहा, “जांच चल रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी.”

जनता में नाराजगी, जांच रिपोर्ट का इंतजार

एसएमएस ट्रॉमा सेंटर की आग में कई जिंदगियां जाने से शहर में शोक और गुस्से का माहौल है. लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर अस्पतालों में सुरक्षा इंतज़ाम पुख्ता थे तो ऐसी त्रासदी कैसे हुई.

फिलहाल सरकार ने CISF की जांच रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है, लेकिन जनभावना यह है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले और भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में