Breaking

मुजगहन-रत्नाबांधा में तालाब सौंदर्यीकरण का विरोध, 200 परिवारों पर बेघर होने का खतरा; ग्रामीणों ने दिया धरना…

दवा के साथ दारू का क्या है पुराना कनेक्शन, जानें क्यों इलाज के साथ जुड़ गया शराब का नाम?

विदेश में सफर होगा सफर, हवाई टिकट भी होंगे सस्ते; Air India ने फ्यूल सरचार्ज घटाने का कर दिया ऐलान…

धमतरी: नशा मुक्ति का संदेश लेकर काठमांडू तक साइकिल यात्रा करने वाले समाजसेवी तुलसी राम साहू का एसपी ने किया सम्मान…

धमतरी में सनसनी: युवक की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया, मां और भाई गिरफ्तार…

गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना अन्यायपूर्ण, नकटी में भूमि आवंटन निरस्त हो : विधायक ओंकार साहू…

धमतरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.150 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का चंद घंटों में खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार…

केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर होगी कार्रवाई, स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्य-बीईओ जिम्मेदार: कलेक्टर…

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने की आत्महत्या, दो दोस्तों की मौत से मचा हड़कंप…

France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?

दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

जब लोगों को बचाने के लिए CM धामी ने की हेलीकॉप्टर से कूदने की कोशिश, सामने आया धराली आपदा का किस्सा…

Share

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बीती 5 अगस्त को धराली में आई आपदा के दौरान कई लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों लोगों के आशियाने उजड़े थे. यही नहीं बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए थे. वहीं इस आपदा से जुड़ा एक किस्सा अब सामने आया है. जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब हैलीकॉप्टर से उत्तरकाशी पहुंचे तो खराब मौसम की वजह से लैंड होने में खतरा था, तब उन्होंने हैलीकॉप्टर से कूदने की कोशिश की थी ताकि लोगों तक पहुंच सकें. इसका खुलासा सीएम ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में किया.

उत्तरकाशी में धराली में खीर गंगा नदी से 5 अगस्त को एक बड़ी आपदा उस इलाके में आई थी. इस आपदा के सामने आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार उस इलाके में बने रहे, जब तक की वहां से एक-एक व्यक्ति को बाहर नहीं निकाल दिया गया, तब तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद उत्तरकाशी में मौजूद रहे और धराली पहुंचकर उन्होंने वहां फंसे लोगों से मुलाकात की थी.

लोगों तक पहुंचने के लिए परेशान थे सीएम धामी

धराली में आपदा के तुरंत बाद ही सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंच गए थे. सीएम धामी धराली में हेलीकॉप्टर से पहुंचने की कोशिश करते रहे. लगभग चार बार उन्होंने कोशिश की, लेकिन लगातार हो रही बारिश और उस इलाके में आई आपदा के कारण हेलीकॉप्टर वहां नहीं उतर पा रहा था.

मुख्यमंत्री इस कदर व्याकुल थे वहां के लोगों की मदद करने के लिए और उनसे मिलने के लिए कि उन्होंने अपने हेलीकॉप्टर के पायलट से कहा कि तुम जमीन से कुछ ऊपर तक हेलीकॉप्टर ले चलो ताकि मैं हेलीकॉप्टर से नीचे कूद जाऊं.

 

 

चार बार कोशिश की कूदने की

लगभग चार बार कोशिश की गई लेकिन सफलता प्राप्त नहीं हुई. फिर कुछ समय बाद जब बारिश रुकी किसी तरह से पायलट ने हेलीकॉप्टर धराली में उतार दिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धराली पहुंचकर वहां के लोगों से मिल पाए थे. वहां मौजूद कई लोगों से उन्होंने मुलाकात की थी. उनमें से एक महिला ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर मुख्यमंत्री के हाथ में राखी भी बांधी थी. उस वक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर जो तकलीफ देखने को मिली थी वह तस्वीरों में कैद हो गई थी.

मेरी जान से ज्यादा मेरी जनता की जान जरुरी

चार दिन तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी और धराली में मौजूद रहे. वहां से जब तक फंसे हुए सभी लोगों को रेस्क्यू करके बाहर नहीं निकाल दिया गया तब तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी से नहीं लौटे थे. यह किस्सा अब जाकर सामना आया है, जिसमें खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं.

जब उनसे एबीपी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार ने पूछा कि क्या यह बात सच है कि आप हेलीकॉप्टर से कूदना चाहते थे तो उन्होंने कहा कि हम बचपन से खेलते कूदते हुए बड़े हुए हैं. हम पहाड़ के रहने वाले लोग हैं, हमें पता है कि हमें क्या करना है.  मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेरे लिए मेरी जान से ज्यादा जरूरी मेरे प्रदेशवासियों की जान है, आपदा के ऐसे वक्त में जब मेरी जरूरत वहां के लोगों की थी तो मैं कैसे वहां नहीं पहुंचता.

धराली में 50 से ज्यादा मौतें हुईं थीं

बता दें कि धारली में से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों मकान ज़मीदोज़ हो गए थे. अभी भी इलाके में कई जगह मलवा हटाने का काम जारी है.

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में