Breaking

मुजगहन-रत्नाबांधा में तालाब सौंदर्यीकरण का विरोध, 200 परिवारों पर बेघर होने का खतरा; ग्रामीणों ने दिया धरना…

दवा के साथ दारू का क्या है पुराना कनेक्शन, जानें क्यों इलाज के साथ जुड़ गया शराब का नाम?

विदेश में सफर होगा सफर, हवाई टिकट भी होंगे सस्ते; Air India ने फ्यूल सरचार्ज घटाने का कर दिया ऐलान…

धमतरी: नशा मुक्ति का संदेश लेकर काठमांडू तक साइकिल यात्रा करने वाले समाजसेवी तुलसी राम साहू का एसपी ने किया सम्मान…

धमतरी में सनसनी: युवक की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया, मां और भाई गिरफ्तार…

गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना अन्यायपूर्ण, नकटी में भूमि आवंटन निरस्त हो : विधायक ओंकार साहू…

धमतरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.150 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का चंद घंटों में खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार…

केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर होगी कार्रवाई, स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्य-बीईओ जिम्मेदार: कलेक्टर…

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने की आत्महत्या, दो दोस्तों की मौत से मचा हड़कंप…

France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?

दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

नई दिल्ली से जम्मू जा रही वंदे भारत ट्रेन में आई खराबी, पानीपत स्टेशन पर घंटों फंसे यात्री…

Share

नई दिल्ली से लुधियाना और जम्मू जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सोमवार (6 अक्टूबर) रात अचानक तकनीकी खराबी आने के चलते ट्रेन को पानीपत स्टेशन पर रोकना पड़ा. यह घटना रात करीब 9 बजे समालखा के पास हुई, जब ट्रेन का मोटर कोच अचानक खराब हो गया. इसके चलते ट्रेन को कई घंटों तक वहीं खड़ा रहना पड़ा और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली से कठुआ जा रही इस वंदे भारत एक्सप्रेस का इंजन चलते-चलते अचानक बंद हो गया. ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. शुरुआती जानकारी में कहा गया कि ट्रेन को जल्द ही दोबारा चालू कर दिया जाएगा, लेकिन बाद में तकनीकी खराबी गंभीर निकलने के कारण दूसरी ट्रेन की व्यवस्था करनी पड़ी.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मोटर कोच में तकनीकी दिक्कत आई थी, जिसकी वजह से ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी. बाद में डीजल इंजन मंगाकर ट्रेन को पानीपत स्टेशन तक खींचा गया, जहां यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया.

 

 

 

यात्रियों ने बताई अपनी आपबीती

ट्रेन में सफर कर रहे यात्री अनिल शर्मा ने बताया, “हमें बताया गया कि ट्रेन के इंजन में कुछ प्रॉब्लम है. शुरू में कहा गया कि यही ट्रेन जाएगी, लेकिन बाद में बताया गया कि नई ट्रेन भेजी जा रही है. तकनीकी खराबी कहीं भी आ सकती है, इसमें किसी की गलती नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा कि रेलवे और सरकार ने स्थिति को संभालने में अच्छा काम किया. अनिल शर्मा ने बताया, “इतने सारे यात्री थे, ऐसे में परेशानी तो होती ही है, लेकिन सरकार ने समय पर ट्रेन भेजकर अच्छा कदम उठाया.”

हालांकि कुछ यात्रियों ने रेलवे पर लापरवाही का आरोप भी लगाया. बिहार के समस्तीपुर से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे अनिल कुमार मंडल ने नाराजगी जताते हुए कहा, “ट्रेन दिल्ली से चली थी, लेकिन अंबाला तक भी नहीं पहुंची. यहां बच्चे और महिलाएं हैं, सब परेशान हैं. पहले पूरी तकनीकी जाँच होनी चाहिए थी, उसके बाद ही ट्रेन को चलाना चाहिए था.”

नई दिल्ली से लुधियाना जा रहे यात्री नीरज ने बताया कि, “गाड़ी में टेक्निकल फॉल्ट हुआ था, लेकिन रेलवे स्टाफ ने बहुत ही धैर्य और संयम के साथ स्थिति को संभाला. हमें बताया गया कि इसी प्लेटफॉर्म पर दूसरा रैक आएगा और सभी यात्री अपनी-अपनी सीट पर ही बैठ सकेंगे. यह सरकार का बहुत अच्छा प्रयास है.”

वहीं जम्मू जा रहे यात्री पीयूष व्यास ने कहा, “अगर ट्रेन नहीं चलती तो करीब 1500 से 1600 यात्रियों को परेशानी होती, लेकिन रेलवे स्टाफ बहुत कोऑपरेटिव रहा. उन्होंने यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी. अब हमारे लिए दूसरी ट्रेन अल्टरनेट के रूप में बुलाई गई है.”

नेपाल निवासी गोविंद गौतम, जो वैष्णो देवी (कटरा) जा रहे थे, ने बताया, “गाड़ी का इंजन बिगड़ गया था, फिर डीजल इंजन से खींचकर पानीपत लाया गया. थोड़ी परेशानी तो हुई, लेकिन अब नया रैक आने वाला है. हमें बताया गया कि 45 मिनट के अंदर वंदे भारत ट्रेन दोबारा रवाना होगी. रेलवे ने स्थिति को काफी अच्छी तरह संभाला है.”

रेलवे ने दी सफाई

रेलवे ने बताया कि ट्रेन में आई तकनीकी दिक्कत को ठीक कर लिया गया है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई थी. सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन की तकनीकी जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में