गांवों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने कलेक्टर ने दिए निर्देश
धमतरी/ 07 अक्टूबर ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले में एक दिवसीय उद्यमी कार्यशाला एवं क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र धमतरी द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों व संस्थानों का सहयोग लिया जा रहा है।

स्वरोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण और ऋण
कार्यशाला में स्व-सहायता समूह की महिलाएं, ग्राम के युवा और अन्य इच्छुक नागरिक भाग ले सकेंगे जो
-
नया उद्यम शुरू करना चाहते हैं
-
या अपने मौजूदा व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं।
इस दौरान पहले से ऋण के लिए आवेदन कर चुके पात्र हितग्राहियों को ऋण वितरण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन इस प्रकार होगा:
| क्रमांक | तिथि | स्थान |
|---|---|---|
| 1 | 08.10.2025 | करेलीबाड़ी, जनपद मगरलोड |
| 2 | 09.10.2025 | बेलरगांव, जनपद नगरी |
| 3 | 15.10.2025 | सिंगपुर, जनपद मगरलोड |
| 4 | 16.10.2025 | दुगली, जनपद नगरी |
