शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
धमतरी/ अक्टूबर 2025कलेक्टर अविनाश मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समयावधि, जनदर्शन, सीएम हेल्पलाइन, पीएम पोर्टल सहित विभागीय पोर्टलों में की जा रही प्रविष्टियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समय पर एंट्री और त्रुटि सुधार के निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के साथ-साथ उनकी प्रविष्टि भी संबंधित पोर्टल्स में अनिवार्य रूप से करें। जिन विभागों की एंट्री में त्रुटियां पाई गई हैं, उन्हें तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
शिक्षा गुणवत्ता अभियान की सतत निगरानी
कलेक्टर मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत सभी स्कूलों की ग्रेडिंग व रैंकिंग की जाएगी। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को दो-दो विद्यालयों का प्रभार देकर उनकी सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।

सूर्यघर योजना में भागीदारी का आह्वान
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों के निजी मकान हैं, वे इस योजना का लाभ लें और ऊर्जा आत्मनिर्भरता में योगदान दें।
पोर्टल एंट्री में पारदर्शिता जरूरी
कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा और राजस्व विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की और कहा कि सभी विभाग पोर्टलों में सटीक व अद्यतन जानकारी दर्ज करें। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहेगी।
बैठक में अपर कलेक्टर, एसडीएम, तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
