100 वर्षों की गौरवगाथा के साक्षी बने
धमतरी/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विजयदशमी के पावन अवसर पर रविवार को हटकेशर शाखा में उत्साहपूर्वक शस्त्र पूजन और शताब्दी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक परंपरागत गणवेश में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला सरसंघचालक श्याम अग्रवाल जी एवं नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा जी उपस्थित थे। महापौर रोहरा ने अपने संबोधन में कहा –
“यह क्षण हम सभी के लिए गौरवपूर्ण है। हम सौभाग्यशाली हैं कि संघ के 100 वर्षों की इस ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी बन रहे हैं। यह किसी दिव्य महाकुंभ का अनुभव है, जहाँ ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना जीवंत हो उठी है।”

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, मण्डल महामंत्री कोमल देवांगन, रोहिताश मिश्रा, रामायण साहू, डॉ. दिनेश नाग, सेवन्त साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
शाखा परिसर राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संगठनात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया। स्वयंसेवकों ने घोष, व्यायाम योग, दण्ड युक्त प्रातःस्मरण तथा शस्त्र पूजन कर परंपराओं का अनुपालन किया। इस अवसर पर सेवा कार्यों की झलक भी देखने को मिली।
