भारत में पिछले कुछ सालों में कार सेफ्टी लोगों की पहली प्राथमिकता बन चुकी है. अब केवल माइलेज और कीमत ही नहीं, बल्कि Global NCAP और Bharat NCAP जैसी एजेंसियों की क्रैश टेस्ट रेटिंग भी ग्राहकों के लिए अहम हो गई है. ये रेटिंग बताती है कि किसी कार में बैठे Adult और बच्चे दुर्घटना की स्थिति में कितने सुरक्षित रहेंगे. अगर आप 10 लाख से कम बजट में कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये 5 मॉडल आपके लिए सबसे सुरक्षित और बेहतर साबित हो सकते हैं.
Tata Punch:
Tata Punch को Global NCAP ने 5-स्टार एडल्ट सेफ्टी और 4-स्टार चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग दी है. क्रैश टेस्ट में इसे 16.45/17 अंक मिले, जो अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा हैं. सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग्स (टॉप वेरिएंट), ABS+EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, रियर पार्किंग सेंसर और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलते हैं. इसमें 1.2L पेट्रोल और CNG दोनों इंजन ऑप्शन उपलब्ध हैं, जो 18-20 kmpl माइलेज देते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 5,49,990 है, जो इसे भारत की सबसे सस्ती 5-स्टार रेटिंग वाली कार बनाती है.

पहली मेड-इन-इंडिया Kia कार
- Kia Syros भारत की पहली किआ कार है जिसे Bharat NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है. इसे एडल्ट सेफ्टी में 30.21/32 और चाइल्ड सेफ्टी में 44.42/49 अंक मिले हैं. इसमें सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ESC, TPMS, ISOFIX और VSM जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं. टॉप वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS (जैसे फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग) भी मिलते हैं. इंजन ऑप्शन में 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल शामिल हैं, जो 20-22 kmpl का माइलेज देते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 8,67,053 है.
Skoda Kylaq
- Skoda Kylaq, MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो सेफ्टी और मजबूती के लिए जानी जाती है. Bharat NCAP ने इसे 5-स्टार रेटिंग दी है. सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग्स, ESC, मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग और टायर प्रेशर मॉनिटर शामिल हैं. इसमें 1.0L TSI पेट्रोल इंजन है, जो 113 bhp पावर और 18-19 kmpl माइलेज देता है. इसकी शुरुआती कीमत 7,54,651 रुपये हैं, जो इसे मिड-रेंज बजट में एक बेहतर विकल्प बनाती है.
Mahindra XUV 3XO
- Mahindra XUV 3XO, XUV300 का अपग्रेडेड वर्जन है और Bharat NCAP टेस्ट में इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है. एडल्ट सेफ्टी में इसे 29.36/32 अंक मिले. कार में 6 एयरबैग्स, ESC, हिल होल्ड और टॉप वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा व लेवल-2 ADAS शामिल हैं. इसमें 1.2L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जो 19-24 kmpl का माइलेज देते हैं. XUV 3XO की शुरुआती कीमत 7.28 लाख है.
Tata Nexon
- Tata Nexon भारतीय ऑटो इंडस्ट्री की पहली कार थी जिसे Global NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली थी. Bharat NCAP में भी इसे 5-स्टार रेटिंग दी गई है. इसमें 6 एयरबैग्स, ESC, 360-डिग्री कैमरा, TPMS और SOS कॉल जैसे फीचर्स मिलते हैं. इंजन ऑप्शन में 1.2L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल शामिल हैं, जो 17-24 kmpl तक माइलेज देते हैं. Nexon का CNG वर्जन भी उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत 7,31,890 है.
- अगर आप 10 लाख से कम बजट में कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपके लिए सुरक्षा सबसे जरूरी है, तो Tata Punch सबसे किफायती विकल्प है. वहीं Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ आते हैं. Kia Syros और Skoda Kylaq उन ग्राहकों के लिए हैं जो प्रीमियम फील के साथ मजबूत सेफ्टी चाहते हैं.
