Breaking

धमतरी: हंचलपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, 17 वर्षीय युवक की मौत; ब्रेकर की मांग फिर उठी…

धमतरी में गौ-तस्करी का खुलासा: 10 गायों को कराया मुक्त, दो अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार; 20 लाख का ट्रक जब्त…

धमतरी में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को फसलों की सुरक्षा की सलाह; 28-29 अक्टूबर को बढ़ेगा वर्षा का खतरा…

EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां…

30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें…

Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!

इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर….

iPhone Duo पर स्क्रीन क्रैक की शिकायत, Apple की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल…

धमतरी में अवैध सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 4 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार…

दीपावली से पहले धमतरी पुलिस अलर्ट, अड्डेबाजी वाले स्थानों और सुनसान इलाकों में बढ़ाई निगरानी…

Microsoft Office के पुराने आइकन से हैं बोर? ऐसे दें नया लुक…

सर्दियों में भारी न पड़ जाए गीजर की लापरवाही, जानें चलाने का सेफ तरीका…

क्या होती है SIM Binding टेक्नोलॉजी, इससे कैसे रुकेगा फ्रॉड?

धमतरी में आधी रात हथियार लेकर निकले युवकों ने मचाया उत्पात, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 6 नाबालिग निरुद्ध…

धमतरी: जबर्रा के जंगलों में होगी नाइट ट्रैकिंग और कैंपिंग, विधायक ओंकार साहू ने ट्रैकर्स को दिखाई हरी झंडी…

धमतरी रेलवे स्टेशन के पास दुकानों में चोरी के बाद लगाई आग, कबाड़ी दुकान को 60 हजार का नुकसान…

iPhone Duo हुआ खराब तो कितना आएगा खर्चा, जानें हिसाब-किताब?

Intel Core Ultra Series 3 वाला Acer लैपटॉप भारत आया, जानें फीचर्स…

Samsung W27 की लॉन्चिंग की तैयारी, चीन में होने वाला है खास इवेंट…

धमतरी में 213 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं को गति, सिहावा चौक-भोयना फोरलेन का निर्माण शुरू…

मुजगहन हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पकड़ाए…

धमतरी: चार सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवारों का गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना, नियमितीकरण सहित 15 हजार मानदेय की मांग…

धमतरी: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर डाला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाने की कोशिश…

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम ‘राष्ट्रपति’, कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी…

धमतरी में AI कैमरों से होगी यातायात की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान की तैयारी…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

Share

धमतरी/ जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोराई पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कथित मुख्य सप्लायर कमलेश सरदार (46 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा की आपूर्ति करता था। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

11.033 किलो गांजा के साथ पहले पकड़े गए थे दो तस्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को थाना बोराई पुलिस द्वारा बैरियर नाका पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान उमरकोट से धमतरी की ओर आ रही भवानी ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 04 EA 2476 को रोककर तलाशी ली गई।

जांच के दौरान बस में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके बैग से खाकी टेप में लिपटे बंडलों में कुल 11 किलो 33 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई।

मौके से पुलिस ने दो रियलमी मोबाइल फोन और 2,350 रुपये नकद भी जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 2,32,350 रुपये आंकी गई। इस मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के देवास जिले के निवासी निखिल वर्मा (26 वर्ष) और मोहित गोदारा (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

 

 

पूछताछ में सामने आया मुख्य सप्लायर का नाम

प्रकरण की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर कमलेश सरदार का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी उससे ओडिशा के उमरकोट में गांजा खरीदकर मध्यप्रदेश ले जा रहे थे।

घटना के बाद से ही कमलेश सरदार फरार चल रहा था। बोराई पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ओडिशा का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश सरदार (46 वर्ष), पिता कार्तिक सरदार, निवासी UV-09 बुजरा पुजारीगुड़ा, थाना उमरकोट, जिला नवरंगपुर, ओडिशा के रूप में हुई है।

पुलिस ने थाना बोराई में अपराध क्रमांक 16/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के परिजनों को नियमानुसार सूचना दी गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

 

तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई जारी

धमतरी पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के साथ-साथ मादक पदार्थों के स्रोत, सप्लायर और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में