Breaking

EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां…

30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें…

Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!

इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर….

iPhone Duo पर स्क्रीन क्रैक की शिकायत, Apple की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल…

धमतरी में अवैध सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 4 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार…

दीपावली से पहले धमतरी पुलिस अलर्ट, अड्डेबाजी वाले स्थानों और सुनसान इलाकों में बढ़ाई निगरानी…

Microsoft Office के पुराने आइकन से हैं बोर? ऐसे दें नया लुक…

सर्दियों में भारी न पड़ जाए गीजर की लापरवाही, जानें चलाने का सेफ तरीका…

क्या होती है SIM Binding टेक्नोलॉजी, इससे कैसे रुकेगा फ्रॉड?

धमतरी में आधी रात हथियार लेकर निकले युवकों ने मचाया उत्पात, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 6 नाबालिग निरुद्ध…

धमतरी: जबर्रा के जंगलों में होगी नाइट ट्रैकिंग और कैंपिंग, विधायक ओंकार साहू ने ट्रैकर्स को दिखाई हरी झंडी…

धमतरी रेलवे स्टेशन के पास दुकानों में चोरी के बाद लगाई आग, कबाड़ी दुकान को 60 हजार का नुकसान…

iPhone Duo हुआ खराब तो कितना आएगा खर्चा, जानें हिसाब-किताब?

Intel Core Ultra Series 3 वाला Acer लैपटॉप भारत आया, जानें फीचर्स…

Samsung W27 की लॉन्चिंग की तैयारी, चीन में होने वाला है खास इवेंट…

धमतरी में 213 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं को गति, सिहावा चौक-भोयना फोरलेन का निर्माण शुरू…

मुजगहन हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पकड़ाए…

धमतरी: चार सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवारों का गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना, नियमितीकरण सहित 15 हजार मानदेय की मांग…

धमतरी: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर डाला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाने की कोशिश…

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम ‘राष्ट्रपति’, कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी…

धमतरी में AI कैमरों से होगी यातायात की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान की तैयारी…

धमतरी के मुजगहन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में दोस्त की हत्या का बदला लेने की आशंका, चाकू से हमले में युवक की मौत; एक घायल…

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई: 740 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूटी समेत ₹48,850 का मशरूका जब्त…

धमतरी के टिकरापारा में घर में घुसकर तलवार-लाठी से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार; जेल भेजे गए…

Share

बच्चे को आंगन में खिला रही थी महिला, तभी 10 से 12 युवकों के पहुंचने का आरोप; CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

धमतरी/ शहर के टिकरापारा इलाके में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल युवकों के पास तलवार, बेसबॉल स्टिक और लाठी-डंडे थे। मामले में बांस के डंडे जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घर में घुसकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। उस समय प्रार्थिया अपने घर के आंगन में बच्चे को खिला रही थी। आरोप है कि इसी दौरान टिकरापारा के करीब 10 से 12 युवक तलवार, बेसबॉल स्टिक और लाठी-डंडों से लैस होकर जबरन उसके घर में घुस आए।

आरोपियों ने महिला के साथ झूमाझटकी करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। अपनी जान बचाने के लिए महिला अपनी मां तारा निर्मलकर के घर पहुंची, लेकिन आरोप है कि हमलावर वहां भी पहुंच गए और घर के भीतर घुसकर गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान तलवार और लाठी-डंडे लहराकर दहशत फैलाने का भी आरोप है।

 

 

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

मामले की शिकायत मिलने पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 273/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 189(4), 190, 191(3) एवं 331(6) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया। साथ ही CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी

पुलिस ने मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  1. देवेन्द्र नेताम उर्फ पप्पू (30 वर्ष), निवासी टिकरापारा, वार्ड क्रमांक 33, धमतरी।
  2. आदित्य मसीह (19 वर्ष), निवासी टिकरापारा, धमतरी।
  3. हिमांशु राकुडला (20 वर्ष), निवासी रिसाईपारा पश्चिम, वार्ड क्रमांक 16, धमतरी।
  4. हर्ष अंगारे उर्फ छोटू (20 वर्ष), निवासी टिकरापारा, धमतरी।
  5. रूद्रेश प्रताप साहू (29 वर्ष), निवासी रिसाईपारा पश्चिम, धमतरी।

 

बांस के डंडे जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल किए गए बांस के डंडे जब्त किए हैं। गिरफ्तार पांचों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय, धमतरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

धमतरी पुलिस ने की सहयोग की अपील

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आम नागरिकों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि जबरन घर में प्रवेश, हिंसा, हथियारों का प्रदर्शन और लोगों को डराने-धमकाने जैसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

धमतरी | छत्तीसगढ़

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में