Breaking

महंगाई में क्यों बढ़ती है लिपस्टिक-परफ्यूम की बिक्री, क्या है इसके पीछे की साइकोलॉजी?

WiFi लगवाने से पहले जान लें, केबल वाला कनेक्शन बेहतर या वायरलेस?

क्या चांद पर लग रहा है जंग, जानें क्या है इसके पीछे का सच?

किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां…

नए प्लैनेट पर जीवन की उम्मीद, पृथ्वी से दूर मिला पृथ्वी जैस ग्रह!

पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान…

दुनिया के कितने देशों में है महात्मा गांधी का स्मारक, देख लीजिए नाम…

प्लेन के दोनों पायलट को क्यों नहीं दिया जाता एक जैसा खाना, क्या है इसकी वजह?

135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर क्यों आया संकट? छात्रों को परेशान कर देगी यह खबर…

WhatsApp ने बदला Teen Account का सिस्टम! ऐसे काम करेगा पैरेंटल कंट्रोल…

करैत सांप के डसने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, मां का इलाज जारी…

श्यामतराई में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, ग्रामीणों ने जताया आभार…

एसपी भावना पांडेय ने किया सिटी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण…

किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम….

छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, फिल्म ‘हनुमान अंश’ को किया टैक्स फ्री…

धमतरी में बाइक चोरी का खुलासा: मगरलोड पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद…

External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा…

boAt Aavante Bar Prime SoniQ-D Review: 240w डॉल्बी ऑडियो और Equicore Drivers कितने खास?

20,000mAh Power Bank कितने दिन चलेगा? जानिए कितनी बार चार्ज होगा आपका फोन…

Solar से चलेगा पूरा Data Center, जानें कितने Panels की पड़ेगी जरूरत?

सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार…

अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की लगातार कार्रवाई, दो मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग…

धमतरी में दर्दनाक हादसा: 24 घंटे चला रेस्क्यू, चौथे पाइप में फंसा मिला 7 वर्षीय लक्ष्य…

पानी लेने के दौरान टंकी में गिरी महिला, मौके पर मौत…

क्या पन्ना में कोई भी शुरू कर सकता है हीरे की खदान, क्या है प्रोसेस?

Share

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर किस्मत का अनोखा खेल देखने को मिला है. उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले एक साधारण दंपति ने सोशल मीडिया पर रील देखकर हीरा तलाशने का फैसला किया और आज वे लखपति बन चुके हैं. दंपति ने पन्ना के हीरा कार्यालय से मात्र 200 का सरकारी पट्टा लिया था, जिसके बाद उनकी खदान से एक-दो नहीं बल्कि पूरे 4 कीमती हीरे निकले हैं. इस खबर के बाद से हर कोई जानना चाहता है कि आम इंसान पन्ना में कैसे हीरे की खदान ले सकता है.

रील देखकर बनाया पन्ना आने का मन

झांसी के रहने वाले राजकुमार श्रीवास और उनकी पत्नी गुड्डी देवी बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा चलाते थे. कुछ समय पहले इस दंपति ने सोशल मीडिया रील पर पन्ना की हीरा खदानों और वहां लोगों की रातों-रात बदलती किस्मत के वीडियो देखे. रील देखने के बाद दोनों ने पन्ना जाकर भाग्य आजमाने का फैसला किया.

दंपति ने पन्ना पहुंचकर हीरा कार्यालय में आवेदन किया और सरकारी नियमों के तहत सरकोहा क्षेत्र में एक छोटा सा प्लॉट पट्टे पर ले लिया. इसके बाद दोनों ने करीब 6 महीने तक दिन-रात खदान में कड़ी मेहनत की. आखिरकार उनकी किस्मत ने साथ दिया और खुदाई के दौरान उन्हें 5.16 कैरेट वजन के 4 हीरे मिले. बाजार में इन हीरों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी जा रही है. हीरा मिलते ही दंपति ने इसे सरकारी हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है.

 

 

क्या पन्ना में कोई भी शुरू कर सकता है हीरे की खदान?

झांसी के दंपति की यह कहानी सामने आने के बाद देश भर के लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि क्या कोई भी आम इंसान पन्ना में हीरे की खदान खोल सकता है. इसका सीधा जवाब है – हां. भारत का कोई भी नागरिक मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आकर कानूनी रूप से हीरे की उथली खदान शुरू कर सकता है. इसके लिए किसी बड़ी कंपनी या करोड़ों रुपये के निवेश की जरूरत नहीं होती. एक आम मजदूर से लेकर मध्यमवर्गीय व्यक्ति तक, कोई भी तय प्रक्रिया का पालन करके हीरा खोजने का काम शुरू कर सकता है.

पन्ना में खदान लेने की पूरी सरकारी प्रक्रिया

पन्ना जिला प्रशासन और स्थानीय हीरा कार्यालय द्वारा आम जनता को हीरा खोजने के लिए छोटे-छोटे प्लॉट पट्टे पर आवंटित किए जाते हैं. इसके लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति अनिवार्य रूप से भारत का नागरिक होना चाहिए. आवेदक के पास अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और 3 पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए.खदान का पट्टा लेने के लिए पन्ना के हीरा कार्यालय में आवेदन फॉर्म भरना होता है.

 

 

इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से मात्र 200 रुपये का सरकारी चालान जमा करना पड़ता है. सभी दस्तावेज और फीस जमा होने के बाद प्रशासन आवेदक को 8×8 मीटर का एक छोटा सा जमीन का टुकड़ा अलॉट कर देता है. यह पट्टा आमतौर पर 6 महीने से लेकर 1 साल तक के लिए वैध होता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में