Breaking

External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा…

boAt Aavante Bar Prime SoniQ-D Review: 240w डॉल्बी ऑडियो और Equicore Drivers कितने खास?

20,000mAh Power Bank कितने दिन चलेगा? जानिए कितनी बार चार्ज होगा आपका फोन…

Solar से चलेगा पूरा Data Center, जानें कितने Panels की पड़ेगी जरूरत?

सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार…

अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की लगातार कार्रवाई, दो मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग…

धमतरी में दर्दनाक हादसा: 24 घंटे चला रेस्क्यू, चौथे पाइप में फंसा मिला 7 वर्षीय लक्ष्य…

पानी लेने के दौरान टंकी में गिरी महिला, मौके पर मौत…

तीन साल से फरार दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का स्थायी वारंटी गरियाबंद से गिरफ्तार…

PM मोदी ने की छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान की सराहना: CM साय…

बरारी-कोटाभर्री मार्ग पर दिखे दो तेंदुए, मोबाइल कैमरे में कैद…

एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसा, गोली मारने की धमकी देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में खड़ी फोर्ड कार में लगी आग, इंजन समेत अगला हिस्सा जला…

फोन में 2 SIM लगाने से Battery ज्यादा खत्म होती है? 5G यूजर्स जरूर जानें…

एक ही सवाल पर ChatGPT, Gemini और Claude के जवाब अलग क्यों आते हैं?

गणेश झांकी-विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: चाकूबाजी, नशाखोरी और हुड़दंग पर रहेगी विशेष नजर…

Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा…

Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग की पहल…

गणेश झांकी और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात और डीजे को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर…

स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

एसपी भावना पांडेय ने किया सिटी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण…

Share

लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर

धमतरी/ 1 अक्टूबर 2026। पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने 30 सितंबर 2026 को थाना सिटी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यप्रणाली, अभिलेखों, मालखाने, हवालात सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर, प्रभावी और जनोन्मुखी पुलिसिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने विकसित भारत विजन-2047 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए थाना कार्यप्रणाली को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की वेशभूषा एवं परेड का निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट परेड और उत्तम वेशभूषा वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया गया।

लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत से लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग एवं अन्य प्रकरणों की जानकारी लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित रजिस्टर एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी विवेचकों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने तथा गंभीर अपराधों की विवेचना निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने महिला एवं बालक-बालिकाओं से संबंधित मामलों, हत्या सहित अन्य गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा न्यायालयीन मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया।

अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों को लगातार सतर्क एवं मुस्तैद रहने तथा क्षेत्र में प्रभावी निगरानी बनाए रखने कहा।

अभिलेखों और थाना व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान रोजनामचा, केस डायरी, एफआईआर, अपराध रजिस्टर, एमएलसी रजिस्टर, निरीक्षण पुस्तिका एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। अभिलेखों में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने तथा केस डायरी को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, पुरुष एवं महिला हवालात तथा जप्त माल के रखरखाव की भी जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सुंदर बनाए रखने के लिए आवश्यक सुधार करने तथा पौधरोपण करने के निर्देश दिए।

हथियारों के नियमित अभ्यास पर जोर
शासकीय हथियारों का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी-कर्मचारियों को हथियारों के खोलने-जोड़ने एवं संचालन का नियमित अभ्यास कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक माह दो दिवस हथियार अभ्यास आयोजित करने पर भी जोर दिया, ताकि पुलिसकर्मी आपात परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सकें।

 

 

आमजन की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने थाना पहुंचने वाले आम नागरिकों की शिकायतों को सम्मान और संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना स्टाफ की फॉलिंग कराई गई तथा अधिकारी-कर्मचारियों की विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी ली गई।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत सहित थाना सिटी कोतवाली के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में