Breaking

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

धमतरी में होटल में युवती की आत्महत्या के मामले में युवक गिरफ्तार, विवाह का प्रलोभन देकर प्रताड़ित करने का आरोप…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र के आरोपी दंपती गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान से चोरी हुई 2.20 लाख की सोने की चेन बरामद…

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा…

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस…

धमतरी पुलिस की नई एसपी भावना पांडेय ने दिखाई सख्ती, अनुशासन और प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर…

Share

धमतरी/ जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने बुधवार को जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनोन्मुखी पुलिसिंग को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में उन्होंने अनुशासित, पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग पर विशेष बल देते हुए कहा कि जिले में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा करें, निर्धारित वर्दी, उत्कृष्ट टर्नआउट और समयबद्ध ड्यूटी सुनिश्चित करें। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करने तथा लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

अपराध नियंत्रण और विजिबल पुलिसिंग पर फोकस

एसपी भावना पांडेय ने जिले में Visible एवं Basic Policing को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सदर बाजार सहित प्रमुख बाजारों में नियमित पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की सतत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चाकूबाजी की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखने तथा ऑनलाइन माध्यम से चाकू मंगाने वाले व्यक्तियों पर भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

 

 

होटल-ढाबों की होगी नियमित जांच

बैठक में होटल एवं ढाबों की नियमित चेकिंग, अवैध शराब की बिक्री या परोसने पर सख्त कार्रवाई तथा सराफा लाइन, बैंक, एटीएम और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

जनसुनवाई और तकनीकी व्यवस्था पर जोर

एसपी ने कहा कि थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। एफआईआर योग्य मामलों में तत्काल अपराध दर्ज करने, सीसीटीएनएस में समय पर प्रविष्टियां अपडेट करने तथा ऑनलाइन शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही NATGRID सहित उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर अपराध अनुसंधान को मजबूत बनाने पर बल दिया।

थाना परिसर और संसाधनों के रखरखाव के निर्देश

बैठक में सभी थाना एवं चौकी परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने, शासकीय वाहनों एवं संसाधनों का समुचित रखरखाव करने तथा सभी सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह कार्यशील रखने के निर्देश भी दिए गए। लंबित समंस और वारंटों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा, डीएसपी मोनिका मरावी, डीएसपी भानुप्रताप चंद्राकर, डीएसपी मीना साहू, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी, साइबर थाना, यातायात, महिला सेल, अजाक थाना एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में