Breaking

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

धमतरी में होटल में युवती की आत्महत्या के मामले में युवक गिरफ्तार, विवाह का प्रलोभन देकर प्रताड़ित करने का आरोप…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र के आरोपी दंपती गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान से चोरी हुई 2.20 लाख की सोने की चेन बरामद…

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा…

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस…

धमतरी: पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने सराहा सफल कार्यकाल…

Share

धमतरी/ धमतरी पुलिस परिवार द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार (भा.पु.से.) के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके अनुशासित, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि सूरज सिंह परिहार ने अपने कार्यकाल के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावी नेतृत्व का परिचय देते हुए कई जटिल और चर्चित मामलों का सफल निराकरण किया, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ।

वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) कृष्ण जाधव ने कहा कि परिहार की प्रशासनिक दक्षता, सहज व्यक्तित्व और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने की कार्यशैली प्रेरणादायी रही।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिहार के नेतृत्व में धमतरी पुलिस ने ट्रिपल मर्डर प्रकरण, बरड़िया ज्वैलर्स गोलीकांड सहित कई चर्चित मामलों का त्वरित खुलासा किया। इसके अलावा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान, बड़ी मात्रा में गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की जब्ती, संगठित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई तथा संवेदनशील कानून-व्यवस्था के सफल प्रबंधन से धमतरी पुलिस को प्रदेश स्तर पर नई पहचान मिली।

 

 

नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि परिहार का नेतृत्व सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके मार्गदर्शन में टीम भावना, अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए पुलिसिंग की प्रभावी कार्यसंस्कृति विकसित हुई।

समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिहार के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए। सभी ने उनके सरल, सहज और संवेदनशील व्यक्तित्व, निष्पक्ष निर्णय क्षमता तथा अधीनस्थों के प्रति आत्मीय व्यवहार की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में कार्य करना सीख और गौरव का विषय रहा।

कार्यक्रम का वातावरण भावुक और आत्मीय रहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को स्मृति-चिह्न, पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

इस अवसर पर कलेक्टर अविनाश मिश्रा, डीएफओ कृष्ण जाधव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार चतुर्वेदी, एसडीएम पीयूष तिवारी, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा, डीएसपी मोनिका मरावी, डीएसपी मीना साहू, डीपीओ अजय सिंह, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में