Breaking

अवैध शराब तस्करी पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 पौवा देशी शराब व स्कूटी जब्त…

अमाबगीचा में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार…

मानसून और संभावित बाढ़ को लेकर धमतरी प्रशासन अलर्ट, जिला-तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय…

धमतरी में कथित गौमांस मामले पर नया मोड़: मूल छत्तीसगढ़िया गांड़ा समाज ने की जाति सत्यापन और कड़ी कार्रवाई की मांग…

छत्तीसगढ़ में हीरे की बड़ी खोज: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी क्षेत्र में 5 हीरे मिले, 1.22 कैरेट वजन…

पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज…

कलेक्टर ने प्रमुख विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश…

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया…

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की दस्तक, वन्यजीव संरक्षण को मिली नई उम्मीद…

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव के रिसॉर्ट में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ आरोपी गिरफ्तार, 2.30 लाख की संपत्ति जब्त…

अम्बिकापुर में CM साय ने किया योगाभ्यास, कहा- योग भारत की सनातन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार…

धमतरी में NEET-2026 को लेकर हाई अलर्ट: सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस-प्रशासन का संयुक्त निरीक्षण…

भारत के इस गांव में नहीं चलता भारतीय रुपया, बिना सरकारी इजाजत के नहीं मिलती यहां जाने की अनुमति….

GTA 6 फैंस हो जाएं तैयार! Gameplay Trailer को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी…

Instagram का बड़ा अपडेट! अब Carousel की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग Caption, पोस्टिंग होगी और मजेदार…

लोहरसी बाईपास में भूपेश बघेल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, किसानों की समस्याओं पर उठाए सवाल…

कब ग्राहकों के हाथों में पहुंचेगा ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन? नई रिपोर्ट में चल गया पता…

Monsoon Break: किसी राज्य में कैसे अटक जाता है मॉनसून, क्या इसे रास्ता देने का भी है कोई तरीका?

Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी…

डूमरपाली में आकाशीय बिजली का कहर: 39 भेड़ों और एक बकरी की मौत, पशुपालकों को लाखों का नुकसान…

White Hole: क्या ब्लैक होल की‌ तरह कोई व्हाइट होल भी‌ होता है, जानें क्या है दोनों में अंतर?

बचत ही बचत, Galaxy S25 Ultra पर मिल रहा 38,000 से ज्यादा का डिस्काउंट, खरीदने में देर न करें…

अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी, वीडियो आया सामने…

नशे के कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक प्रहार…

धमतरी में उर्वरक दुकानों पर सख्ती: 9 केंद्रों पर बिक्री प्रतिबंध, कई को नोटिस…

Share

धमतरी/ जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम द्वारा जिलेभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों का लगातार सघन और औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि एवं उर्वरक निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने निजी उर्वरक दुकानों में छापेमार कार्रवाई कर भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान कई जगह पॉश मशीन (POS) में दर्ज स्टॉक और वास्तविक उपलब्ध उर्वरक में अंतर पाया गया। साथ ही स्टॉक रजिस्टर का सही संधारण नहीं होने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

इन अनियमितताओं के चलते प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मेसर्स राजेश ट्रेडर्स धमतरी, कृषक साथी धमतरी, राज इंटरप्राइजेस अर्जुनी, श्री श्याम ट्रेडर्स श्यामतराई, महेन्द्र ट्रेडर्स नगरी, जय किसान ट्रेडर्स नगरी, किसान संगवारी बोरसी मगरलोड, साक्षी कृषि केन्द्र परसवानी और मानिक ट्रेडर्स मगरलोड सहित कुल 9 उर्वरक विक्रय केंद्रों पर तत्काल प्रभाव से बिक्री प्रतिबंध लगा दिया है।

इसके अलावा विकासखंड मगरलोड, कुरूद और धमतरी के अन्य उर्वरक केंद्रों में भी निरीक्षण के दौरान गड़बड़ियां पाई गईं। इस पर मेसर्स छत्तीसगढ़ खाद भण्डार सांकरा, प्रेम कृषि केन्द्र मगरलोड, किसान ट्रेडर्स कुरूद, देवांगन कृषि केन्द्र कोकड़ी, कुणाल कृषि केन्द्र कोलियारी और देवांगन ट्रेडर्स रत्नाबांधा को कारण बताओ नोटिस जारी कर तय समय में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक कीमत पर बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित दुकानों के लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण तक की कार्रवाई की जाएगी।

किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां उर्वरक से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। साथ ही मैदानी स्तर पर निरीक्षक दलों की तैनाती कर लगातार निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

कृषि विभाग की अपील:
किसानों से अपील की गई है कि उर्वरक खरीदते समय पक्का बिल जरूर लें, निर्धारित दर से अधिक भुगतान न करें और किसी भी तरह की अनियमितता दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में