Breaking

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

समाधि संस्कार के बाद भी नहीं थमे सवाल, साध्वी प्रेम बाईसा मौत केस में जांच हुई तेज…

Share

जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत अब सिर्फ एक दुखद घटना नहीं रह गई है. यह मामला धीरे-धीरे एक ऐसे रहस्य में बदलता जा रहा है, जिसमें हर कदम पर नए सवाल खड़े हो रहे हैं. जिन प्रवचनों में साध्वी शांति, सत्य और न्याय की बातें किया करती थीं, आज उसी साध्वी की मौत के बाद हर तरफ न्याय की गुहार सुनाई दे रही है.

शुक्रवार (30 जनवरी) को साध्वी प्रेम बाईसा का समाधि संस्कार उनके पैतृक मठ परेऊ, बालोतरा में किया गया. अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में शिष्य, साधक और अनुयायी मौजूद रहे. माहौल बेहद भावुक था. आंखें नम थीं, लेकिन हर किसी के मन में एक ही सवाल गूंज रहा था, आखिर साध्वी प्रेम बाईसा की मौत कैसे हुई?

साध्वी के पिता और परिजन भी इस दौरान बेहद टूटे हुए नजर आए. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक सच सामने नहीं आएगा, उन्हें चैन नहीं मिलेगा. उन्हें अब केवल पुलिस जांच से ही उम्मीद है.

अचानक बिगड़ी थी तबीयत

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को साध्वी प्रेम बाईसा अजमेर में एक निजी कथा कार्यक्रम में शामिल होकर जोधपुर लौटी थीं. शाम के समय वे आरती नगर स्थित अपने आश्रम पहुंचीं. सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.

आश्रम में मौजूद लोग घबरा गए. समझ नहीं आ रहा था कि अचानक ऐसा क्या हो गया. इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाले देवी सिंह नाम के एक कंपाउंडर को बुलाया गया.

इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी हालत

पुलिस के अनुसार, कंपाउंडर देवी सिंह ने साध्वी प्रेम बाईसा को डेक्सोरेंज इंजेक्शन लगाया. लेकिन इंजेक्शन लगने के बाद उनकी हालत सुधरने के बजाय और ज्यादा बिगड़ गई. यही वह पल है, जहां से पूरे मामले की सबसे संदिग्ध कड़ी शुरू होती है.

आश्रम में अफरा-तफरी मच गई. घबराए लोग तुरंत साध्वी को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

 

निजी अस्पताल से सीधे आश्रम क्यों ले जाया गया शव?

यहां से मामला और पेचीदा हो जाता है. निजी अस्पताल प्रबंधन ने सलाह दी कि शव को मथुरादास माथुर अस्पताल या महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया जाए, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके. लेकिन साध्वी के पिता शव को अपने साथ सीधे आश्रम ले गए.

इस फैसले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या उस वक्त परिवार सदमे में था? या फिर किसी दबाव या डर की वजह से ऐसा किया गया? जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली, तो वह तुरंत सक्रिय हुई और शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.

पोस्टमार्टम और फिर समाधि संस्कार

पुलिस ने परिजनों की सहमति के बाद पोस्टमार्टम करवाया. पोस्टमार्टम के दौरान विसरा सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद शुक्रवार को पार्थिव देह का समाधि संस्कार कर दिया गया. हालांकि, अंतिम संस्कार के साथ मामला शांत होने के बजाय और ज्यादा चर्चा में आ गया.

मौत के 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पर ‘न्याय’ की पोस्ट

पूरे केस का सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब मौत के करीब 4 घंटे बाद साध्वी प्रेम बाईसा के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई. इस पोस्ट में ‘न्याय’ की मांग की गई थी.

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर साध्वी के कुछ पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे पहले से ही किसी मामले को लेकर न्याय की गुहार लगाती नजर आ रही हैं. अब सवाल साफ है, अगर यह पोस्ट साध्वी ने नहीं की, तो फिर किसने की? और क्यों?

आश्रम सील, FSL टीम जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं. एसीपी छवि शर्मा के मुताबिक, आश्रम के कुछ कमरों को सील कर दिया गया है. एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं.  पोस्टमार्टम में लिए गए विसरा सैंपल की रिपोर्ट 2 से 3 दिन में आने की उम्मीद है. इसी रिपोर्ट से मौत की असली वजह साफ हो पाएगी.

कंपाउंडर हिरासत में, कई लोग रडार पर

इंजेक्शन लगाने वाले कंपाउंडर देवी सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर पहले वायरल हुए वीडियो को लेकर जिन पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज थी, उनसे भी जल्द पूछताछ की जाएगी. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, दवा, इंजेक्शन, सोशल मीडिया पोस्ट, पुराने विवाद और आश्रम से जुड़े लोगों की भूमिका तक.

फिलहाल साध्वी प्रेम बाईसा की मौत से जुड़े सवालों के जवाब अधूरे हैं. क्या यह महज अचानक बिगड़ी तबीयत का मामला है, या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है, इस पर से पर्दा पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही उठ पाएगा.

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में