Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

“गौ सेवकों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रांत-स्तरीय आंदोलन की चेतावनी, गुरूर थाने में देंगे सामूहिक गिरफ्तारी”…

Share

गौ सेवकों की गिरफ्तारी पर उबाल, प्रांत-स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

गुरूर थाने में हजारों गौ सेवक देंगे गिरफ्तारी, बोले– यह धमकी नहीं, राष्ट्रहित में चेतावनी

बालोद/ गुरूर ब्लॉक के भरदा गांव में बीते सप्ताह रात के समय कथित गौ तस्करी रोकने के मामले में गौ वंश रक्षकों को जेल भेजे जाने से प्रदेशभर के गौ सेवकों में आक्रोश फैल गया है। गौ वंश रक्षक संगठन ने इसे अन्याय बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से गौ सेवक प्रांत-स्तरीय आंदोलन करेंगे और हजारों की संख्या में गुरूर थाने में गिरफ्तारी देंगे।

गौ वंश रक्षकों का आरोप है कि जिस वाहन को रोका गया, वह लगातार रात में गौवंश का परिवहन कर रहा था, जो छत्तीसगढ़ राजपत्र और पशु क्रूरता अधिनियम के स्पष्ट उल्लंघन में आता है। नियमों के अनुसार गौवंश का परिवहन केवल दिन में, कलेक्टर की अनुमति, पशु चिकित्सक के फिटनेस प्रमाण पत्र, पशुपालन अधिकारी की रिपोर्ट और स्थानीय प्रशासन की जानकारी के साथ ही किया जा सकता है।

नियमों का पालन नहीं, फिर भी तस्करों को ‘व्यापारी’ बताया गया

गौ सेवकों का कहना है कि एक व्यक्ति एक समय में अधिकतम पांच गौवंश ही ले जा सकता है, वह भी खुले वाहन में, प्रत्येक दो घंटे में चारा-पानी और विश्राम की व्यवस्था अनिवार्य है। वाहन पर पूरी जानकारी वाला फ्लेक्स लगाना भी जरूरी है। सवाल यह है कि जिन लोगों को समाज के कुछ प्रमुख और जनप्रतिनिधि ‘गौ व्यापारी’ बता रहे हैं, क्या उन्होंने इन नियमों का पालन किया था?

पहले हमला, फिर उल्टा जेल भेजे गए गौ सेवक

गौ वंश रक्षकों के अनुसार वाहन रोकने पर तस्करों ने पहले गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और प्राणघातक हमला किया। गौ सेवकों ने आत्मरक्षा में बीच-बचाव किया, पुलिस को सूचना दी, वाहन थाने तक ले गए और घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया। इसके बावजूद गौ सेवकों को जेल भेज दिया गया।

‘गौ सेवक अपराधी और तस्कर व्यापारी?’

संगठन का कहना है कि बिना किसी प्रमाण के यह आरोप लगाया जा रहा है कि गौ सेवकों ने तस्करों के साथ अमानवीय व्यवहार किया, जो पूरी तरह गलत और दुर्भावनापूर्ण है। निस्वार्थ गौशाला चलाने वाले और गौ माता की सेवा करने वालों को अपराधी बनाया जा रहा है, जबकि गौ वध और तस्करी में लिप्त लोगों को व्यापारी कहा जा रहा है।

कानून सख्त, फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं?

गौ वंश रक्षकों ने भारत सरकार के पशु क्रूरता अधिनियम 1960, छत्तीसगढ़ पशु क्रूरता अधिनियम (16 जुलाई 2024) और छत्तीसगढ़ गौवंश परिरक्षण अधिनियम 2004 का हवाला देते हुए कहा कि बार-बार अवैध गौ परिवहन होने पर संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक पर भी कार्रवाई का प्रावधान है।

बाजार बंद करने और सख्त कार्रवाई की मांग

गौ वंश रक्षक संगठनों ने करही-भदर पशु बाजार को तत्काल बंद करने, गौ तस्करों पर अधिनियम की धारा 5(A), 5(B), 5(C), 5(D) के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि गौ सेवकों के साथ न्याय नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में आंदोलन और धरना-प्रदर्शन होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में