ग्राम देवपुर में पारंपरिक खेलों की धूम, 400 से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
धमतरी/ फिट इंडिया मूवमेंट को गांव-गांव तक पहुँचाने और ग्रामीण खेल संस्कृति को संजीवनी देने के लिए सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत 7 अक्टूबर से धमतरी जिले के चारों विकासखंडों में हुई।
ग्राम देवपुर (धमतरी) में हुए संकुल स्तरीय खेल आयोजन में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा –
“खेल है जीवन का उत्सव, अनुशासन और एकता का प्रतीक”
खरेंगा क्लस्टर के आयोजन में ग्रामीणों ने पारंपरिक खेलों को देखकर अपने बचपन की यादें ताजा कीं।
सांसद श्रीमती चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को विजयी प्रणाम पत्र प्रदान किए और कहा कि जीत-हार से ज़्यादा भागीदारी ही असली सफलता है।
“फिट युवा ही विकसित भारत की नींव हैं।”
मुख्य आकर्षण:
-
400 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
-
आयु वर्ग: 14 वर्ष और 19 वर्ष से अधिक
-
खेल: दौड़, गेड़ी, ऊँची कूद, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकसी
-
स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा

आयोजन से जुड़े अन्य प्रमुख वक्तव्य:
-
एसडीएम श्री पीयूष तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया
-
बैकवर्ड क्लास कमीशन अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद ने खिलाड़ियों को संबोधित किया
-
पूर्व विधायक श्रीमती रंजना दीपेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव भी रहे मौजूद
-
ग्राम सरपंच देवलाल साहू ने सभी का आभार जताय
आगामी कार्यक्रम:
-
11, 14 और 17 अक्टूबर को अन्य संकुलों में होंगे आयोजन
-
इसके बाद होगा विधानसभा स्तरीय महोत्सव, जहाँ चयनित खिलाड़ी दमखम दिखाएँगे
