धमतरी में 6 थाना प्रभारियों का तबादला, साक्षात्कार और परफॉर्मेंस के आधार पर फैसला
अवैध गतिविधियों पर रहेगी कड़ी निगरानी, NDPS-गुंडा निगरानी-जिला बदर पर फोकस
धमतरी/ जिले में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने 6 थानों के प्रभारियों का स्थानांतरण कर दिया है। यह बदलाव प्रदर्शन मूल्यांकन और साक्षात्कार के आधार पर किया गया है।
बदलाव की प्रक्रिया को वस्तुनिष्ठ बनाने के लिए अपराध, मर्ग, शिकायत, लघु अधिनियमों आदि की समीक्षा के बाद तबादले का निर्णय लिया गया।

नई पोस्टिंग पाए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में NDPS, आर्म्स एक्ट, आबकारी, जुआ-सट्टा, गुंडा निगरानी, जिला बदर और कबाड़ी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करें।
पुलिस अधीक्षक का जोर –
-
रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने पर
-
शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस
-
जनता का भरोसा और अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता
🚫 किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या अवैध कारोबार को संरक्षण न मिलने के सख्त निर्देश भी जारी किए गए हैं।
