इको वाहन से किया था अपहरण, लोहे के चूड़े से की मारपीट; पुलिस ने गोजी से धरदबोचा
धमतरी/ कुरूद थाना क्षेत्र के बिरेझर चौकी पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और मारपीट के मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त इको वाहन और लोहे का चूड़ा बरामद किया गया है।
पकड़े गए आरोपी:
-
मोतीलाल बघेल उर्फ बल्ला (24)
-
सागर कुमार बघेल (20)
(दोनों निवासी – ग्राम पटेवा, जिला रायपुर)

7 अक्टूबर की रात संकरी गांव के नाबालिग को इको वाहन (CG04-QH-2857) से अगवा किया गया था। उसे लोहे के चूड़े से पीटने के बाद अगले दिन संकरी पुल के पास छोड़ दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों को ग्राम गोजी क्षेत्र से गिरफ्तार किया और दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
आरोपियों पर बीएनएस की धारा 296(ख), 115(2), 137(2), 140(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
